‘गर्व है’ एथलीट तरुण शर्मा ने शारजाह में अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
गर्व है एथलीट तरुण शर्मा ने शारजाह में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। अहमदाबाद, 21 नवंबर (हि.स.) — बचपन में पूर्ण पक्षाघात से ग्रस्त तरुण ने संघर्ष और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन की ‘गर्व है’ पहल से जुड़े पैरा कराटे खिलाड़ी ने संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में बुडोकान कराटे कप अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में 15 नवंबर को क-21 श्रेणी में यह उपलब्धि हासिल की। इस चैंपियनशिप में 28 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लिया।
छह वर्ष की उम्र में तरुण पूरी तरह पक्षाघात से ग्रस्त हो गए थे, तब वह न तो बैठ सकते थे और न ही चल या खा सकते थे। आज 35 वर्ष के वे विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं और एशियाई, राष्ट्रमंडल तथा राष्ट्रीय रैंकिंग में उनका पहला स्थान है। 2019 में विश्व कराटे चैंपियनशिप में कांस्य, 2022 में एशियाई पैरा कराटे ...
