Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ढुण्डीराज न्यौपाने

काठमांडू हवाई अड्डे पर 2.34 किलो संदिग्ध सोने के साथ दो चीनी महिलाओं की गिरफ्तारी

काठमांडू हवाई अड्डे पर 2.34 किलो संदिग्ध सोने के साथ दो चीनी महिलाओं की गिरफ्तारी

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 25 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दो चीनी नागरिकों को 2 किलो 348 ग्राम वजन की संदिग्ध सोने जैसी पीले रंग की अर्धठोस धातु के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों महिलाएं इसे अपने शरीर के मलद्वार और अंतर्वस्त्रों में छिपाकर हांगकांग से काठमांडू लाती थीं। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल सुरक्षा कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह दो महिलाएं मंगलवार देर रात 11:15 बजे कैथे पैसिफिक एयरलाइंस की उड़ान से हांगकांग से काठमांडू पहुंची थीं। सीमा शुल्क क्षेत्र को पार करते समय सुरक्षा अधिकारियों ने संदेह के आधार पर उन्हें रोककर जांच की। जांच के दौरान उनके मलद्वार और अंतर्वस्त्रों के भीतर प्लास्टिक में लिपटे हुए आठ गोलाकार टुकड़े बरामद किए गए। इन टुकड़ों का कुल वजन, प्लास्टिक रैप सहित, 2 किलो 348 ग्राम बताया गया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान चीन के गुआंगडों...