Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: डॉ. कुमार आशीष

नशा मुक्त कोशी अभियान में एक सप्ताह में 92 गिरफ्तार, बड़े पैमाने पर तस्करी बरामद

नशा मुक्त कोशी अभियान में एक सप्ताह में 92 गिरफ्तार, बड़े पैमाने पर तस्करी बरामद

अपराध
सहरसा, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। कोशी क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत पुलिस को निरंतर सफलता मिल रही है। पिछले एक सप्ताह (7 से 13 नवंबर) में पुलिस ने कुल 1367.435 लीटर अवैध शराब, 1296 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप, 16.425 किलोग्राम गांजा तथा 51.12 ग्राम स्मैक बरामद किए हैं। इस दौरान अवैध शराब के मामलों में 81 और सूखा नशा के मामलों में 11 सहित कुल 92 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अभियान के प्रमुख पुलिस उपमहानिरीक्षक कोशी क्षेत्र डॉ. कुमार आशीष के निर्देशन में नशीले पदार्थों के साथ 18 एमएल नशीला इंजेक्शन, 15 मोटरसाइकिल, दो तीनपहिया व दो चारपहिया वाहन, एक साइकिल, दो मोबाइल, दो डिजिटल तराजू तथा 1,04,210 रुपये नकद भी जब्त किए गए। अन्य अवैध व्यापार में इस्तेमाल होने वाले सामान भी बरामद हुए। अभियान की शुरुआत फ...