Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज

कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में 29 दिसंबर को 10 लाख लोगों द्वारा गीता पाठ, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में 29 दिसंबर को 10 लाख लोगों द्वारा गीता पाठ, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय
कोलकाता, 17 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। महानगर के ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में 29 दिसंबर को एक विशाल धार्मिक समारोह होने वाला है, जिसमें अनुमानित 10 लाख लोग एक साथ श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करेंगे। इस आयोजन की औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पहल पर आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के मंच से की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में हिंदुत्ववादी संगठनों की पहल से ब्रिगेड मैदान में एक लाख लोगों ने गीता पाठ किया था, पर इस बार 10 लाख कंठों से यह पठन होगा और यह सीधे उनकी निगरानी में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा में बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत तथा योग गुरु बाबा रामदेव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज को भी इस पठन में शामिल होने का विशेष अनुरोध किया गया। ...