Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: चिरमिरी नगर निगम

बलरामपुर में सरकारी अधिकारियों‑कर्मचारियों के अवकाश पर 17 दिसंबर तक रोक

बलरामपुर में सरकारी अधिकारियों‑कर्मचारियों के अवकाश पर 17 दिसंबर तक रोक

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के विधानसभा सत्र के शीतकालीन आयोजन को ध्यान में रखते हुए बलरामपुर जिले में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाई गई है। जिला कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने इस संबंध में आदेश जारी किया, जिसके अनुसार सभी पदस्थ अधिकारी तथा कर्मचारी 17 दिसंबर तक अपने मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगा। सत्र के दौरान आवश्यक प्रशासनिक कार्यों और विधानसभा से संबंधित जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। ऑर्डर में यह भी कहा गया है कि केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अपने कार्यालय प्रमुख की स्वीकृति लेकर अवकाश ले सकते हैं। अन्य सभी वर्गों के कर्मचारियों को अवकाश के लिए लिखित अनुमति प्राप...