Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: चकाड़ी पुल

सोनभद्र में राहगीरों पर हमले से पाँच लुटेरे गिरफ्तार

सोनभद्र में राहगीरों पर हमले से पाँच लुटेरे गिरफ्तार

अपराध
सोनभद्र, 14 नवंबर (हि.स.)। ओबरा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने चंदा मांगने के नाम पर राहगीरों को रोककर मारपीट करके उनका मोबाइल और नगदी लुटने के मामले में पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बताया कि 12 नवंबर की दोपहर में चकाड़ी पुल के पास कुछ बदमाशों द्वारा चंदा मांगने के बहाने तीन राहगीरों के साथ मारपीट एवं धमकी देकर उनके मोबाइल फोन तथा नकदी लूट ली गई थी। घटना के संबंध में ग्राम भरहरी निवासी सुपीन्द्र कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर ओबरा थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम को सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सेक्टर-10 की तरफ पुराने पीएसी मैदान में मौजूद हैं, जहाँ वे कहीं भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर ओबरा थाना पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्तों की घेराबंदी कर सैणू तिवारी, राजू यादव, राहुल गुप्ता ...