Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

सोनभद्र में राहगीरों पर हमले से पाँच लुटेरे गिरफ्तार

सोनभद्र, 14 नवंबर (हि.स.)। ओबरा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने चंदा मांगने के नाम पर राहगीरों को रोककर मारपीट करके उनका मोबाइल और नगदी लुटने के मामले में पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बताया कि 12 नवंबर की दोपहर में चकाड़ी पुल के पास कुछ बदमाशों द्वारा चंदा मांगने के बहाने तीन राहगीरों के साथ मारपीट एवं धमकी देकर उनके मोबाइल फोन तथा नकदी लूट ली गई थी। घटना के संबंध में ग्राम भरहरी निवासी सुपीन्द्र कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर ओबरा थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम को सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सेक्टर-10 की तरफ पुराने पीएसी मैदान में मौजूद हैं, जहाँ वे कहीं भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर ओबरा थाना पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्तों की घेराबंदी कर सैणू तिवारी, राजू यादव, राहुल गुप्ता उर्फ चिन्नी रोटी, आशीष जायसवाल और रोहित यादव उर्फ राका को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अभियुक्त मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के बचे हुए 3,300 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त दाे मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। बरामद मोटरसाइकिलों के कागजात उपलब्ध न होने के कारण उन्हें धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

सोनभद्र के इस घटना ने स्थानीय समाज में चिंता उत्पन्न की है और पुलिस को कड़ी कार्रवाई के लिए प्रोत्साहित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *