गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में गूंजे शबद कीर्तन, अटूट लंगर में श्रद्धालु उमड़े
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व और जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में, गुरुद्वारों और समाजिक केंद्रों में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही धमतरी के गुरु सिंह सभा में शबद कीर्तन और गुरुवाणी पाठ की मधुर स्वर लहरियां गूंजती रही। सिख और सिंधी समाज ने मिलकर अटूट लंगर का आयोजन किया, तथा पूज्य पंचायत सिंधी धर्मशाला में गुरुवाणी सत्संग, भोग साहब और आम भंडारे की व्यवस्था की गई।
श्रद्धालु सुबह से ही गुरुद्वारा पहुँचकर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए मत्था टेककर आह्वान किए। गुरुद्वारों में दिन भर कार्यक्रमों की आवाजाही बनी रही। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शबद कीर्तन के साथ गुरुवाणी पाठ की ध्वनि लगातार सुनाई देती रही, और बड़ी संख्या में समाजजन व श्रद्धालु कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।
रविवार को सिख समाज द्वारा पंज प्यारों के नेतृत्व...
