Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: गीतिका

रायपुर में नवजात शिशु खरीद‑फरोख्त का प्रयास: तीन महिलाएं गिरफ्तार

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। कृतिका साहू, अहिल्या और गीतिका नाम की तीन महिलाओं को आज रायपुर पुलिस ने नवजात शिशु की खरीद‑फरोख्त के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता, जो ओडिशा के सुनंदरगढ़ निवासी हैं, ने बताया कि उन्हें कृतिका साहू के झांसे में निःशुल्क प्रसव और उपचार के बदले रायपुर बुलाया गया था। कृतिका साहू ने गर्भवती महिला को आश्वासन दिया कि प्रसव के बाद बच्चे को निःसंतान दंपति को बेचकर उसे भारी रकम दी जाएगी। इसके बाद महिला को अहिल्या के घर भेजा गया जहाँ उसे बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को नवजात शिशु के साथ फिर अहिल्या के घर ले जाया गया और पीड़िता को धमकाया गया कि प्रसव के खर्च की भरपाई बच्चे की बिक्री से की जाएगी। शिकायत के बाद थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 307/26 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 140(3), 143(4), 318(4) एवं 61 के तहत मामला दर...