कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गांधी सागर जलाशय पर मां चंबल की भव्य पूजा‑अर्चना की
भोपाल, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मंडसौर जिले में स्थित गांधी सागर जलाशय के तट पर मां चंबल की भव्य आरती का आयोजन बुधवार को, कैबिनेट बैठक से पहले किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं आरती में भाग लेते हुए प्रदेश की सुख‑समृद्धि, खुशहाली और प्रगति की मंगलकामना की।
आरती के दौरान दीपों की रोशनी, शंखनाद और “चंबल मैया के जयघोष” ने पूरे तट को भक्तिमय माहौल से भर दिया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य पुजारी कैलाश भट्ट एवं बटुको सहित 21 पुजारीगणों ने मां चंबल का पूजन‑अर्चना विधिवत् पूर्ण किया। इस कार्यक्रम में मंत्रीगण, विधायक जनप्रतिनिधि, अधिकारी‑कर्मचारी तथा स्थानीय तथा दूरस्थ पर्यटक सभी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “भगवान पशुपतिनाथ के प्रभाव क्षेत्र में चंबल मैया के किनारे गांधी सागर का संबंध गंगाजी से जुड़ता है। क्षिप्रा नदी चंबल में मिलती...
