Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: गगनजीत भुल्लर

पीजीए ऑफ अमेरिका और विमत्रा वेंचर्स ने भारत में गोल्फ सुविधा विकास की साझेदारी की घोषणा

पीजीए ऑफ अमेरिका और विमत्रा वेंचर्स ने भारत में गोल्फ सुविधा विकास की साझेदारी की घोषणा

खेल
सैन फ्रांसिस्को (टेक्सास), 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। पीजीए ऑफ अमेरिका की प्रमुख गोल्फ संस्था ने भारत में गोल्फ के विकास को नई दिशा देने के लिए सैन फ्रांसिस्को स्थित वेंचर कैपिटल फर्म विमत्रा वेंचर्स के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत भारत में पीजीए ब्रांडेड गोल्फ कम्युनिटी तैयार की जाएगी। प्रस्तावित परियोजना में आधुनिक गोल्फ सुविधा और आवासीय कम्युनिटी का निर्माण किया जाएगा। यहाँ रहने वाले लोगों और आगंतुकों को पीजीए से प्रेरित गोल्फ कार्यक्रम, कोचिंग, खिलाड़ियों के विकास से जुड़ी पहल और प्रीमियम गोल्फ सुविधाओं का लाभ मिलेगा। परियोजना की पहली सुविधा 2029 में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शुरू करने की योजना है। इस साझेदारी से विमत्रा वेंचर्स का भारतीय गोल्फ में निवेश भी आगे बढ़ेगा। कंपनी हाल ही में स्थापित एएम ग्रीन इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) में चेन्नई ला...