खेल विश्वविद्यालयों को संपूर्ण खेल पारिस्थितिकी तंत्र का केंद्र बनाने का लक्ष्य: मांडविया
नई दिल्ली, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को कहा कि उनका लक्ष्य खेल विश्वविद्यालयों को संपूर्ण खेल पारिस्थितिकी तंत्र का केंद्र बनाना है, जहाँ खिलाड़ी, प्रशिक्षक, प्रशिक्षण, अनुसंधान, प्रतियोगिताएँ और विश्व‑स्तरीय बुनियादी ढाँचा एक साथ विकसित हो सकें।
वक्तव्य के बाद मांडविया ने देश के 13 खेल विश्वविद्यालयों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग को सुदृढ़ करना, विशेषज्ञता व संसाधनों का साझा उपयोग, तथा भारत की खेल शिक्षा, अनुसंधान, प्रशिक्षण और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिये एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
केंद्रीय खेल मंत्री ने सभी विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय हित के तहत विशिष्ट खेलों में अपनी विशेषज्ञता विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। ...
