सतना में मिनी बस पलटी, एक यात्री की मौत, 12 से ज़्यादा घायल
सतना, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक तेज़ रफ्तार वाली मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में एक यात्री मौके पर ही मौत हो गई और 12 से ज़्यादा यात्रियों को चोटें आईं।
हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिसके कारण मृतक का शव लोडर वाहन में रखकर कोठी अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों में इस आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की अनुपलब्धता पर नाराजगी प्रकट हुई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे गैवीनाथ ट्रेवल्स की मिनी बस सतना से बिरसिंहपुर जा रही थी। इसी दौरान कोठी थाना क्षेत्र के बगिया मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में खुटहा निवासी राघवेंद्र त्रिपाठी की मौके पर...
