इंदौर की कृष्ण बाग कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई का विरोध: जीतू पटवारी ने कानूनी लड़ाई की वचनबद्धता जताई
इंदौर, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की कृष्ण बाग कॉलोनी में मकानों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कानूनी लड़ाई में सहयोग का भरोसा दिलाया। पटवारी ने घोषणा की कि कांग्रेस प्रभावित परिवारों की ओर से सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ेगी और इसका पूरा खर्च पार्टी उठाएगी।
उन्होंने शहर कांग्रेस के नेताओं को इस मामले में जल्द कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने की तैयारी करने के निर्देश भी दिए। कांग्रेस ने कार्रवाई को लेकर प्रशासन और सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि कृष्ण बाग कॉलोनी में 40 से 60 मकानों पर हुई कार्रवाई से कई परिवारों का आशियाना प्रभावित हुआ है। उनके मुताबिक, प्रभावित लोगों ने क...
