Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यशाला एवं प्रदर्शनी आयोजित

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यशाला एवं प्रदर्शनी आयोजित

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग और काजल फिल्म्स एंड रेंटल सर्विस के संयुक्त प्रयास से बुधवार को एक व्यापक प्रदर्शनी तथा फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने बताया कि “कार्यशालाओं के माध्यम से युवाओं की क्षमता और कौशल का विकास होता है।” उन्होंने आगे कहा कि “समय के साथ समाचार पत्रों सहित पूरी मीडिया इंडस्ट्री में व्यापक बदलाव आया है। वर्तमान दौर में अखबारों को भी कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।” उनके भाषण में कार्टून के महत्व पर प्रकाश डाला गया, जहाँ उन्होंने कहा कि “एक कार्टून बहुत कम समय में बड़ी और गहरी बात प्रभावी ढंग से व्यक्त कर सकता है।” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि “बड़े-बड़े लेख जि...