Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कांकेर जिला प्रशासन

नक्सलवाद समाप्ति के बाद कांकेर में तेज़ विकास — 24 हाई‑ग्रेड पुलों का पूर्ण निर्माण, 19 नए पुलों की स्वीकृति

नक्सलवाद समाप्ति के बाद कांकेर में तेज़ विकास — 24 हाई‑ग्रेड पुलों का पूर्ण निर्माण, 19 नए पुलों की स्वीकृति

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 17 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। लोक निर्माण विभाग और कांकेर जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से नक्सलवाद के समाप्त होने के बाद कांकेर जिले के दूर‑दराज़ और दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन सुविधा को बेहतर बनाने हेतु बड़े‑पैमाने के पुलों का निर्माण तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। पिछले तीन वर्षों में कठिन परिस्थितियों के बीच 174 करोड़ रुपये की लागत से 24 उच्च स्तरीय पुल पूर्ण हुए हैं, जिससे पूरे बस्तर संभाग में सड़कों और पुलों का विकास गति पकड़ गया है। लोक निर्माण विभाग की जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कोयलीबेड़ा‑पखांजूर मार्ग पर वालेर नदी पर 20 करोड़ रुपये, मेढ़की नदी पर 12 करोड़ रुपये तथा महला नदी पर 6.5 करोड़ रुपये खर्च कर पुलों का निर्माण किया गया। इसी तरह भैंसगांव‑आतुरबेडा मार्ग पर मेढ़की नदी पर 9.86 करोड़ रुपये की राशि से एक उच्च स्तरीय पुल बनाकर लगभग 210 गांवों (लगभग ...