Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कर्मा महोत्सव

27 नवंबर को रघुनाथनगर के कर्मा महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

27 नवंबर को रघुनाथनगर के कर्मा महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 27 नवंबर को वाड्रफनगर विकासखंड के रघुनाथनगर में आयोजित कर्मा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। शासकीय हाई स्कूल के मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने स्थल पर पहुँच कर हेलीपैड, मुख्य मंच और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बैठक व्यवस्था, पेयजल, बिजली, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सहित सभी ज़रूरी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्थल पर आयोजित होने वाले निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पंजीयन से लेकर जांच और स्क्रीनिंग तक की व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि लोगों को पंजीयन और जांच के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े तथा प्रत्येक हितग्राही को आसानी से स्वा...