बैतूल में शराब छुड़ाने के दिखावे में जहरीला घोल, दो मौत, पाँच गंभीर, तीन आरोपी गिरफ्तार
बैतूल, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के चिचोली क्षेत्र, पाठाखेड़ा में शराब की लत छुड़ाने के दिखावे में पिलाया गया जड़ी‑बूटीयों का घोल सात लोगों के लिये जानलेवा साबित हुआ। बुधवार को घोल पीने के बाद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पाँच अन्य को गंभीर लक्षणों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस घटना में भगत रमेश उइके, ओझा परते और शरद कवड़े को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की धारा 105 के तहत गैर‑इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
घटना राजा की बैठक के पास हुई, जहाँ ओझा परते ने 21 दिनों में शराब की लत खत्म करने का दावा किया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से 100 रुपये लेकर तीन गिलास काढ़ा पिलाया। मृतकों में रामकिशोर झाड़े (35) निवासी देहगुढ़ थाना आठनेर और संजय उइके (22) निवासी इमलीढ़ाना शामिल हैं। अन्य पाँच गंभीर रूप से बिमार मरीजों में मोहन अमरुते (30) (देहगुढ़), विज...
