Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: एसडीओपी

मुख्यमंत्री ने सिवनी प्रकरण पर लिया संज्ञान, एएसपी और एसडीओपी सहित 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित

मुख्यमंत्री ने सिवनी प्रकरण पर लिया संज्ञान, एएसपी और एसडीओपी सहित 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित

मध्य प्रदेश, राज्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह सिवनी में वायरल हुए वीडियो के मामलों पर सख्त रुख अपनाया है। यह वीडियो एक होटल में दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस अधिकारियों और होटल संचालक के बीच बातचीत दिखाई देती है। आरोपों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने युवक के बैग में गांजा रखकर उसे NDPS एक्ट में फंसाने की धमकी दी और हर महीने 50 हजार रुपए की मांग की। वीडियो के सामने आने के बाद, मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से एएसपी, एसडीओपी सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया। कहा गया कि पुलिस के वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचार को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा, “सिवनी के वायरल वीडियो प्रकरण में प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण सामने आने पर एएसपी, एसडीओपी सहित 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, और प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच की जाएगी।” उन्होंने यह ...