एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दीपक राजावत को सीईओ नियुक्त किया
नई दिल्ली, 18 नवंबर (हिस)। टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आज घोषणा की कि समूह के वरिष्ठ अधिकारी दीपक राजावत को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 1 दिसंबर से प्रभावी होगी। वर्तमान में राजावत कंपनी में मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के रूप में कार्यरत हैं और उन्हें एविएशन व फाइनेंस के क्षेत्रों में दो दशक से अधिक का अनुभव है।
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि दीपक राजावत की नई भूमिका कंपनी के रणनीतिक विकास और अंतरराष्ट्रीय विस्तार को गति देने में महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा, “हमारी टीम को ऐसे अनुभवी नेतृत्व की आवश्यकता थी जो वित्तीय समझ को संचालन के साथ जोड़ सके, और दीपक राजावत इस चुनौती के लिए उपयुक्त हैं।”
एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन लगभग 585 उड़ानें संचालित करती है, जो 48 घरेलू और 17 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ती हैं। एयरलाइन क...
