Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: एन.के. निरापुरे

ऑनलाइन उपस्थिति में लापरवाही पर 29 कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकी, बीईओ का नवंबर का वेतन भी अटका

ऑनलाइन उपस्थिति में लापरवाही पर 29 कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकी, बीईओ का नवंबर का वेतन भी अटका

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 17 नवंबर (हिन्दुस्तान समाचार)। वीएसके (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप के जरिये ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही बरतने वाले 29 कर्मचारियों के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. निरापुरे ने कड़ी कार्रवाई की है। इन कर्मचारियों की आगामी वार्षिक वेतनवृद्धि को असंचयी प्रभाव से रोक दिया गया है तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की भी नवंबर 2026 की वेतन रक्कम को रोक दिया गया है क्योंकि उन्होंने उपस्थिति प्रणाली की नियमित निगरानी नहीं की। कारवाई के तहत शंकरगढ़ विकासखंड के 5, रामचंद्रपुर के 3, राजपुर के 5, बलरामपुर के 4, कुसमी के 6 और वाड्रफनगर के 6 कर्मचारियों को प्रभावित किया गया। इनमें प्रभारी प्राचार्य, प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक, सहायक ग्रेड‑3 और भृत्य संवर्ग के कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवा...