Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: एनसीडीईएक्स

गुरु नानक जयंती पर एमसीएक्स के शाम सत्र में खुला व्यापार, सोना-चांदी में नरमी

गुरु नानक जयंती पर एमसीएक्स के शाम सत्र में खुला व्यापार, सोना-चांदी में नरमी

आर्थिक
नई दिल्ली, 24 नवंबर (हि.स.)। गुरु नानक जयंती के सार्वजनिक अवकाश के कारण आज एमसीएक्स का सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाला पहला सत्र बंद रहा। हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5 बजे से दूसरा सत्र चालू हो गया। एनसीडीईएक्स के माध्यम से संचालित होने वाला कृषि उपज बाजार पूरे दिन बंद रहा। आज सुबह के सत्र में अवकाश रहने के बाद शाम के सत्र में एमसीएक्स पर सामान्य कारोबार फिर से शुरू हुआ। रात 11:30/11:55 बजे तक चलने वाले शाम के सत्र में सोना, चांदी, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और बेस मेटल्स सहित सभी गैर‑कृषि कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में सामान्य ट्रेडिंग हो रही है। शाम के सत्र के कारोबार में कीमती धातुओं पर ऊपरी स्तर से हल्की मुनाफावसूली का दबाव स्पष्ट है, जबकि कच्चा तेल और औद्योगिक धातुओं में मिले‑जुले रुझान के साथ खरीद‑बिक्री जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो आज कमेक्स पर स्प...