बिग कैट संरक्षण जलवायु परिवर्तन से निपटने का प्रभावी माध्यम
एंटाल्या (तुर्किये), 17 नवंबर (हिन.स.)। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि बिग कैट का संरक्षण जलवायु परिवर्तन को कम करने और पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूती बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। उन्होंने भारत के बाघ संरक्षण मॉडल का उदाहरण देते हुए कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा से कार्बन भंडार, जलवायु अनुकूलन क्षमता और स्थानीय समुदायों की आजीविका को मजबूती मिलती है।
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार, यादव तुर्किये के एंटाल्या में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (कॉप‑31) के दौरान आयोजित उच्चस्तरीय मंत्रीस्तरीय कार्यक्रम ‘बिग कैट्स : ड्राइवर्स ऑफ क्लाइमेट चेंज मिटिगेशन’ में शामिल हुए। इसका आयोजन मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में नेपाल, वेनेजुएला, कंबोडिया और श्रीलंका सहित बिग कैट...
