Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: इमली गोलाई

मनेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में 3 की मौत: ट्रक ने बाइक को 200 मीटर तक घसीटा

मनेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में 3 की मौत: ट्रक ने बाइक को 200 मीटर तक घसीटा

छत्तीसगढ़, राज्य
मनेंद्रगढ़, 25 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 24 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (एनएच-43) पर इमली गोलाई के पास मंगलवार को हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवतियों सहित तीन लोगों की दुखद मौत हुई। जानकारी के अनुसार, दो युवतियाँ और एक युवक बाइक से अस्पताल में इलाज कराने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत इमली गोलाई के पास उनकी बाइक और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और उसे लगभग 200 मीटर दूर तक घसीट कर ले गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। हादसे में बाइक सवार युवक और एक युवती मौके पर ही निधन हो गया, जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तुरंत अस्प...