Sunday, November 22खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग

कौशाम्बी के दो क्रिकेट सितारों को भव्य सम्मान, 22.25 लाख में हुआ चयन

कौशाम्बी के दो क्रिकेट सितारों को भव्य सम्मान, 22.25 लाख में हुआ चयन

खेल
कौशाम्बी, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्तर पर जिले की पहचान बन चुके क्रिकेट खिलाड़ी लविश कौशल और जैद खान को शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में सम्मानित किया गया। दोनों को इस वर्ष के इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के लिए चुना गया। नीलामी में लविश को 17 लाख रुपये और जैद को 5.25 लाख रुपये में टीमों ने खरीदा, जिससे दोनों पर कुल 22.25 लाख रुपये की बोली लग गई। समारोह के दौरान, लविश को अक्षय कुमार की फ्रेंचाइजी "श्रीनगर के वीर" ने चयन किया, जबकि जैद को ऋतिक रोशन की फ्रेंचाइजी "बेंगलुरु स्ट्राइकर्स" ने अपनी टीम में शामिल किया। क्रिकेट कोच कौशिक पाल ने युवा खिलाड़ियों को खेल की बारीकियाँ, तकनीक और अनुशासन के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। लविश ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कामयाबी के लिए वर्षों तक मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने युवाओं को लगातार अभ्यास करते रहने का आग्...
आईएसपीएल सीजन-4 के लिए बेंगलुरु स्ट्राइकर्स तैयार, ऋतिक रोशन को टीम से खिताब जीतने की उम्मीद

आईएसपीएल सीजन-4 के लिए बेंगलुरु स्ट्राइकर्स तैयार, ऋतिक रोशन को टीम से खिताब जीतने की उम्मीद

खेल
नई दिल्ली, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के चौथे सीजन के लिए बेंगलुरु स्ट्राइकर्स पूरी तरह तैयार है। टीम के मालिक ऋतिक रोशन ने खिलाड़ियों को बेहतरीन बताते हुए भरोसा जताया कि इस बार बेंगलुरु स्ट्राइकर्स के पास खिताब जीतने का मजबूत मौका है। बेंगलुरु स्ट्राइकर्स ने खिलाड़ियों की नीलामी के बाद 18 सदस्यीय नई टीम तैयार की है। टीम ने सभी विभागों में मजबूती लाने पर ध्यान दिया है, जिसमें योगेश पेनकर और सुमीत ढेकाले जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा टीम में गौरेश नागवेकर, फिरोज शेख, जैद खान, जिग्नेश पटेल और मयूर वाघमारे जैसे खिलाड़ी भी हैं। नई टीम में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन के अच्छे विकल्प मौजूद हैं। पिछले सीजन में शीर्ष पांच टीमों में जगह बनाने वाली बेंगलुरु स्ट्राइकर्स इस बार अपने प्रदर्शन को और बेहतर करना चाहेगी। टीम का लक्ष्य खिताब की...