Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अवकाश

बलरामपुर में शीतकालीन सत्र के कारण अधिकारियों पर अवकाश पर रोक

बलरामपुर में शीतकालीन सत्र के कारण अधिकारियों पर अवकाश पर रोक

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 17 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र को देखते हुए, बलरामपुर जिला में शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है और सभी पदस्थ अधिकारियों तथा कर्मचारियों को 17 दिसंबर तक मुख्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। शीतकालीन सत्र की तिथि 14 से 17 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है। इस दौरान सरकार को आवश्यक प्रशासनिक कार्यों और विधानसभा से संबंधित सूचनाओं को समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, यदि किसी कर्मचारी को अवकाश लेने की आवश्यकता हो तो उसे केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अपने कार्यालय प्रमुख की स्वीकृति से अवकाश ले सकेंगे। वहीं, जिला स्तरीय अधिकारियों ...