प्रेमी सिपाही ने प्रेमिका को दी 6 लाख की सुपारी, पाँच आरोपियों की गिरफ्तारी
लखनऊ, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी सिपाही सहित पाँच व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपितों ने हत्या का कार्य करवाने के लिए सिपाही प्रेमी को 6 लाख रुपये की सुपारी दी थी।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित कुमार आनंद ने बताया कि 28 अक्टूबर की रात पुरनिया चौराहे के पास केंद्रीय भवन के गेट के निकट अनुराग शुक्ला को गोली मारी गई, जिससे वह दाहिने हाथ की बाजू में घायल हो गया। पीड़ित से प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच शुरू हुई। सीसीटीवी फुटेज, गहन जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने नितिन राणा, मयंक वशिष्ठ उर्फ लाला, शुभम शर्मा, शिवम राजपूत और पीड़ित की पत्नी आशी को पकड़ लिया।
डिसीपी ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि सिपाही नितिन राणा वर्तमान में रिज़र्व पुलिस लाइन, लखनऊ में तै...
