Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अररिया

पैसे के लेन‑देन के विवाद में दोस्त ने दोस्त की सिर में गोली मारकर हत्या की

पैसे के लेन‑देन के विवाद में दोस्त ने दोस्त की सिर में गोली मारकर हत्या की

अपराध
अररिया, 14 नवंबर (हिस) — अररिया जीरो माइल के शुक्रवार देर रात एक पैसों के लेन‑देन के विवाद में दो दोस्तों के बीच हुई झड़प में मो.असगर ने अपना दोस्त मंगल कुमार को सिर में गोली मार दी। मृतक की पहचान जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिकटिया निवासी 25‑वर्षीय मंगल कुमार के रूप में हुई, जो गिट्टी‑बालू का व्यापार करता था। घटना के बाद मौजूद भीड़ ने मो.असगर को पकड़ लिया और उसे मार‑पीट कर घायल कर दिया। फिर पुलिस आई, भीड़ से आरोपी को सुरक्षित बाहर निकालकर अपने साथ ले गई। मौके से प्रयोग में लाई गई पिस्टल और खाली खोखा बरामद किया गया; गिफ्तार आरोपी के पास से पिस्टल और मैगज़ीन भी हाथ लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों ही गिट्टी‑बालू के साझेदार थे और कुछ समय से पैसों की बकाया को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद सुलझाने के लिये वे जीरो माइल स्थित पेट्रोल पंप के पास एक बिरयानी दुकान में मिले। वहीं पर दोनों के बीच ...
अंतर जिला चोर गिरोह के पांच सदस्यों की गिरफ्तारी, दो महिलाएं भी शामिल

अंतर जिला चोर गिरोह के पांच सदस्यों की गिरफ्तारी, दो महिलाएं भी शामिल

अपराध
अररिया, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में बंद घरों में हो रही लगातार चोरी की वारदातों के पीछे सक्रिय एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। गिरोह के सदस्य बंद घरों का रेकी कर चोरी करने का काम करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से स्वर्णाभूषण, नगद भारतीय और नेपाली करेंसी के अलावा चोरी के लिए प्रयुक्त विभिन्न उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी जितेन्द्र कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों में राजा चौधरी (28 वर्ष), मो. बुचो (28 वर्ष), मकिना खातून (30 वर्ष), बसंती देवी (35 वर्ष) और शशि पासवान (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ विभिन्न अपराधों के मामले दर्ज हैं। गिरोह का खुलासा करन...