Thursday, November 19खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अमरेंद्र नारायण झा

महिला हत्या में दोषी अशोक दास को आजीवन सश्रम कारावास

महिला हत्या में दोषी अशोक दास को आजीवन सश्रम कारावास

अपराध
दरभंगा, 18 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। भूमि विवाद के कारण हुई महिला की हत्या के मुकदमे में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार की अदालत ने दोषी अशोक दास को आजीवन सश्रम कारावास तथा कुल 51 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दोषी कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा टोला पौनद निवासी महेंद्र दास का पुत्र है। लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि बुधवार को अदालत ने सजा के बिंदु पर अभियोजन एवं बचाव पक्ष की दलीलें सुनने तथा अभिलेख पर उपलब्ध साक्ष्यों के अवलोकन के बाद फैसला सुनाया। भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन सश्रम कारावास एवं 50 हजार रुपये अर्थदंड तथा धारा 448 के तहत एक वर्ष कारावास एवं एक हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड न चुकाने पर क्रमशः दो वर्ष और एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। एपीपी रेणु झा ने बताया कि 3 अप्रैल 2022 को भूमि विवाद ...