(संशोधित) जदयू ने राष्ट्रीय संगठन में किया बड़ा फेरबदल, पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अफाक अहमद खान बने महासचिव
पटना, 17 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जनता दल यूनाइटेड ने अपनी राष्ट्रीय संरचना को अधिक सुदृढ़ और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी ने मंगलवार को नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों, विभिन्न राज्यों के प्रभारी एवं सह‑प्रभारी की विस्तृत सूची जारी की। इस नई सूची में अफाक अहमद खान को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया, जबकि चंदेश्वर चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश संगठन की देखरेख करने का कार्य दिया गया, साथ ही कई राज्यों के प्रभारी व सह‑प्रभारी भी नियुक्त हुए। पूर्व सांसद अनिल प्रसाद हेगड़े को पूर्वोत्तर क्षेत्रों का सह‑प्रभारी बनाया गया। राष्ट्रीय महासचिवों के अंतर्गत विधायक श्याम रजक को महाराष्ट्र, विधायक रामसेवक सिंह को झारखंड तथा पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा को उत्तर प्रदेश का सह‑प्रभारी नियुक्त किय...
