Wednesday, November 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अन्नामलैयार मंदिर

तिरुवन्नामलाई में भरणी दीपम और महा दीपम के दर्शन हेतु ऑनलाइन बुकिंग आज 11 बजे से शुरू

तिरुवन्नामलाई में भरणी दीपम और महा दीपम के दर्शन हेतु ऑनलाइन बुकिंग आज 11 बजे से शुरू

राष्ट्रीय
तिरुवन्नामलाई (तमिलनाडु), 18 नवंबर (हिंदीसाल)। तिरुवन्नामलाई के प्रसिद्ध अन्नामलैयार मंदिर में 24 नवंबर को आयोजित होने वाले भरणी दीपम और महा दीपम के दर्शन के लिए 3,000 निःशुल्क प्रवेश टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आज सुबह 11 बजे से मंदिर की वेबसाइट पर शुरू होगी। विश्व प्रसिद्ध तिरुवन्नामलाई अन्नामलैयार मंदिर का कार्तिगई दीपोत्सव हर साल लाखों श्रद्धालुओं की भक्ति और उत्साह के बीच भव्य रूप से मनाया जाता है। इस वर्ष 24 नवंबर को तड़के भरणी दीपम और शाम को 2,668 फीट ऊंचे पहाड़ पर महा दीपम प्रज्वलित किया जाएगा। इस वर्ष दीपोत्सव में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए तमिलनाडु सरकार और हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की ओर से एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। पहली बार इस विभाग की ओर से भरणी दीपम और महा दीपम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को पूरी तरह निःशुल्क प्रवेश की सुविधा प्रदान की गई है। शुल्...