Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

जीएसटी अधिकारियों ने 116.48 करोड़ रुपये के पान मसाला उपकर चोरी का पर्दाफाश, एक आरोपी को हिरासत में

नई दिल्ली, 21 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जीएसटी अधिकारियों ने हरियाणा के रेवाड़ी में स्थित एक पान मसाला निर्माण इकाई द्वारा 116.48 करोड़ रुपये के उपकर चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी किए गए एक बयान में बताया कि सीजीएसटी फरीदाबाद आयुक्तालय ने चार पाउच‑पैकिंग मशीनों के मालिक‑संचालक को पकड़ते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान धनराज ब्रांड के पान मसाला के उत्पादन हेतु उपयोग की जा रही चार वर्टिकल पाउच‑पैकिंग मशीनें सक्रिय पाई गईं।

बयान के अनुसार, एक विशेष खुफिया सूचना के आधार पर सीजीएसटी फरीदाबाद आयुक्तालय ने 16 नवंबर को हरियाणा के रेवाड़ी स्थित रामगढ़ रोड पर स्थित एक फर्म के परिसर में छापा मारा। अधिकारियों को संदेह था कि इस फर्म ने एचएसएनएस उपकर अधिनियम, 2025 के तहत निर्धारित कर का भुगतान किए बिना पान मसाला का उत्पादन किया था। जांच में स्पष्ट हुआ कि उक्त फर्म ने न तो एचएसएनएस उपकर अधिनियम, 2025 के तहत पंजीकरण करवाया था और न ही अपनी पैकिंग मशीनों को अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार घोषित किया था।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस फर्म ने अपनी चल रही मशीनों को घोषित नहीं किया, जो कि ‘स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंधित राष्ट्रीय सुरक्षा’ (एचएसएनएस) उपकर अधिनियम के तहत एक अपराध है। इस अधिनियम के अनुसार, बिना भुगतान या चोरी किए गए उपकर की राशि 116.48 करोड़ रुपये है। यह कर 01 फ़रवरी 2026 से लागू है और पान मसाला निर्माताओं पर स्थापित मशीनों की क्षमता के आधार पर लगाया जाता है।

सीजीएसटी ने गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ न्यायालय ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *