Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

सूरजपुर में शुरू हुआ कौशल दान अभियान: नागरिकों की प्रतिभा से समाज को मिलेगी नई दिशा

सूरजपुर, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)।
सूरजपुर जिला प्रशासन ने आज घोषणा की कि कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में “कौशल दान अभियान” शुरू किया गया है। इस पहल के तहत स्थानीय प्रतिभाओं और अनुभवी नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कला, तकनीक तथा कृषि के क्षेत्रों में अपनी दक्षता समाज में बाँटने का मौका मिलेगा।

अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से कौशल विकास को बढ़ावा देना और युवाओं को अनुभवी व्यक्तियों से सीखने का व्यावहारिक अवसर प्रदान करना है। इसके अंतर्गत शिक्षण, संगीत, नृत्य, खेल, जिम एवं फिटनेस, कंप्यूटर, स्वास्थ्य, कला, तकनीकी कार्य, कृषि और व्यवसाय जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखने वाले नागरिक स्वयंसेवक बन सकते हैं।

इच्छुक लोग ऑनलाइन पंजीकरण करके स्वयंसेवक के रूप में अपनी सहभागिता दर्ज कर सकते हैं। प्रशासन के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और यह लगभग दो मिनट में पूरा किया जा सकता है। पंजीकरण के लिए नागरिक एक निर्दिष्ट लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवक को “महीने का स्वयंसेवक” का सम्मान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले स्वयंसेवक को जिला प्रशासन की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

सूरजपुर जिला प्रशासन ने शिक्षकों, कलाकारों, खिलाड़ियों, तकनीकी विशेषज्ञों, उद्यमियों, कृषकों तथा विभिन्न क्षेत्रों के दक्ष नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अभियान में शामिल होकर अपनी ज्ञान और हुनर को समाज के अन्य लोगों तक पहुँचाएँ।

इस पहल के तहत, हर व्यक्ति के पास कोई न कोई ऐसा हुनर या अनुभव होता है, जिसे साझा करके दूसरों को आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है। “कौशल दान अभियान” के माध्यम से इसी सोच को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि युवा और नए कौशल सीखने के इच्छुक लोगों को सीधे अनुभवी व्यक्तियों से सीखने का अवसर उपलब्ध हो।

इस अभियान के तहत प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए सम्मान व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, जिससे समाज में कौशल के आदान-प्रदान को और प्रोत्साहन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *