
नई दिल्ली, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज घोषणा की कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान आईसीएआर–एनआईएचएसएडी, भोपाल ने भारत की पहली स्वदेशी निष्क्रिय एच5एन1 वैक्सीन विकसित की है। यह वैक्सीन क्लेड 2.3.2.1ए के लिए है और परीक्षणों में 6 माह की सुरक्षात्मक प्रतिरक्षा तथा संपर्क में रखे पक्षियों में वायरस संचरण नहीं पाया गया। कल शुक्रवार को वे भोपाल में यह वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित करेंगे और यह भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन के रूप में लोकार्पण होगा।

शिवराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत ने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए पहली स्वदेशी चिकन वैक्सीन की विकसित की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह भी कहा कि ये वैक्सीन मुर्गियों-पक्षियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए कारगर साबित होगी। इससे पोल्ट्री किसानों को बड़े पैमाने पर होने वाली मौतों से होने वाला आर्थिक नुकसान घटेगा।
संदर्भ के तौर पर, 2006 से अब तक
