Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

भारत का पहला स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार, शिवराज सिंह चौहान करेंगे लोकार्पण

नई दिल्ली, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि भारत की पहली स्वदेशी निष्क्रिय एच5एन1 वैक्सीन मुर्गियों के लिए ICAR–NIHSAD, भोपाल ने तैयार की है। इस वैक्सीन के परीक्षणों में 6 माह की सुरक्षात्मक प्रतिरक्षा और संपर्क में रखे पक्षियों में वायरस संचरण नहीं पाया गया। कल शुक्रवार को वे भोपाल में देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन एच5एन1 (क्लेड 2.3.2.1ए) का लोकार्पण करेंगे, जो राष्ट्र के लिए समर्पित है।

मंत्री ने कहा, “भारत ने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए पहली स्वदेशी चिकन वैक्सीन की विकसित की है। यह स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन भोपाल के ICAR–NIHSAD में तैयार हुई है।” उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “ये वैक्सीन मुर्गियों‑पक्षियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए कारगर साबित होगी।” इससे पोल्ट्री किसानों को आर्थिक नुकसान में कमी आएगी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 से अब तक एच5एन1 और एच5ए8 के 500 से अधिक प्रकोप दर्ज किए जा चुके हैं और एच5एन1 वायरस के खिलाफ कोई विशिष्ट वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। ICAR–NIHSAD ने इस चुनौती का सामना करते हुए स्वदेशी वैक्सीन विकसित की है।

बर्ड फ्लू (एचपीएआई) मुर्गियों और अन्य पक्षियों में गंभीर बीमारी है, जिसकी मृत्यु दर लगभग 100 % तक हो सकती है। 2006 से भारत में 500 से अधिक प्रकोप हुए हैं, जिससे 2,200 से 3,000 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष‑अप्रत्यक्ष नुकसान हुआ। यह प्रकोप जीडीपी को 1.5 % तक घटा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 2003 से अब तक भारत सहित 25 देशों में एच5एन1 एवियन इन्फ्लुएंजा के 1,003 मानव मामले और 479 मौतें दर्ज हुई हैं।

वायरस अध्ययन से पता चला कि एच5एन1 का क्लेड 2.3.2.1ए मुर्गियों में बर्ड फ्लू के अधिकांश प्रकोपों के लिए जिम्मेदार है। यह वैक्सीन किसानों को सुरक्षा देने और वायरस के मानव व पशु संक्रमण को रोकने में महत्वपूर्ण कदम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *