Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

राम पोथिनेनी का नया सिनेमा ‘आरएपीओ23’ प्री‑लुक में लोन वुल्फ का खुलासा

मुंबई, 19 नवंबर (हि.स.)। दक्षिण भारतीय अभिनेता राम पोथिनेनी अपने करियर में एक नई जिम्मेदारी संभालने के लिये तैयार हैं। इंटरनेशनल मेन्स डे के अवसर पर उन्होंने अपनी आगामी फिल्म आरएपीओ23 का प्री‑लुक जारी किया है।

इस प्री‑लुक में राम पोथिनेनी के रहस्यमयी किरदार “लोन वुल्फ” की पहली झलक दर्शकों को मिली। इस परिचय ने दर्शकों के बीच उत्सुकता को बढ़ा दिया, क्योंकि छायांकन में एक ऐसे शख्स की छवि दिखायी गयी जो अपनी शर्तों पर जीता है, अपनी राह खुद बनाता है और अकेले ही मुश्किलों का सामना करने का हौसला रखता है।

फिल्म आरएपीओ23 राम पोथिनेनी के लिए विशेष है, क्योंकि यह उनका पहला प्रोजेक्ट है जिसमें वे लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। यह एक मनोवैज्ञानिक एक्शन थ्रिलर के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसकी पृष्ठभूमि नियो‑नॉयर शैली की होगी। मुख्य कलाकारों में राम पोथिनेनी के साथ-साथ रितेश देशमुख और संयुक्ता मेनन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के छायांकन की जिम्मेदारी एस. थिरुनावुक्करासु और संगीत निर्देशन सैम सी.एस. को सौंपा गया है।

कृष्णा पोथिनेनी के निर्माण में आरएपीओ सिनेमैटिक्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को लेकर निर्माताओं ने संकेत दिया है कि इसका टाइटल टीजर और पहला लुक जल्द जारी किया जाएगा। फिलहाल प्री‑लुक में सामने आए “लोन वुल्फ” के किरदार ने फिल्म की कहानी और राम पोथिनेनी के नए अंदाज को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *