Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

LPG की कीमतों में बदलाव नहीं….उज्जवला के लाभार्थियों को काफी सस्ता मिल रहा सिलेंडर

नई दिल्ली। आज 16 नवंबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Prices) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इसके बाद भी खर्च की तुलना में घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic Gas cylinder) उज्जवला योजना (Ujjwala Scheme) लाभार्थियों को काफी सस्ता मिल रहा है। इन ग्राहकों को दिल्ली में महज 642 रुपये में ही एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) सरकार की तरफ से दिया जा रहा है। बता दें, इंडियन ऑयल की रिपोर्ट के अनुसार एक गैस सिलेंडर के उत्पादन में कंपनी इस समय 1267.24 रुपये खर्च कर रही है। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। वहीं, बाकि 325.24 रुपये का खर्च भी सरकार की तरफ से ही उठाया जा रहा है। यानी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 625.24 रुपये गैस सिलेंडर सस्ता मिल रहा है।


e-KYC कैसे करें
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है। अब जिनका भी ई-केवाईसी नहीं हुआ है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला है। ग्राहक इस कंपनी का सिलेंडर प्रयोग कर रहे हैं उसके मोबाइल ऐप से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।


देश के अन्य शहरों में कितना है आज घरेलू सिलेंडर का रेट
दिल्ली में आज घरेलू सिलेंडर 942.50 रुपये है। नोएडा में आज दाम 941.50 रुपये है। मुंबई में रेट 968 रुपये है। पटना में दाम 1031.50 रुपये है। बेंगलुरू में रेट 944.50 रुपये है। चंडीगढ़ में आज 14.2 किलोग्राम सिलेंडर का रेट 951.50 रुपये है। लखनऊ में दाम 979.50 रुपये है। हैदराबाद में रेट 994 रुपये है। भुनवेश्वर में रेट 968.50 रुपये है।


कमर्शियल सिलेंडर का कितना है रेट (Commercial LPG Cylinder Price)
नोएडा में आज 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 2820 रुपये है। दिल्ली में भी दाम 2820 रुपये रेट है। मुंबई में इन शहरों की तुलना में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर का रेट 2775 रुपये है। पटना में दाम 3117.50 रुपये, बेंगलुरू में रेट 2909 रुपये है।


जयपुर 2947 रुपये, चंडीगढ़ में दाम 2843 रुपये है। गुरुग्राम में रेट 2838 रुपये, लखनऊ में दाम 2932 रुपये, हैदराबाद में 3081 रुपये है। भुवनेश्वर में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का रेट 3004 रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *