
पश्चिम जोन पुलिस, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से एक दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 106 गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की गहन चेकिंग की गई। इसी दौरान पुलिस ने 68 बदमाशों की परेड कराकर उन्हें अपराध से दूर रहने के लिए कठोर हिदायतें दीं।
अभियान का नेतृत्व रॉबिन्सन गुरिया (पुलिस उपायुक्त) ने किया, जबकि राहुल देव शर्मा (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त) ने उसे निगरानी की। इस अभियान में पुरानी बस्ती, डी.डी. नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, न्यू राजेन्द्र नगर, टिकरापारा और मुजगहन थाना क्षेत्रों की सभी पुलिस टीमें सक्रिय थीं।
प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस ने निवासरत बदमाशों से उनकी वर्तमान गतिविधियों, रहन-सहन और आपराधिक संलिप्तता की जानकारी ली तथा परेड के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि वे किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें और क्षेत्र में शांति व सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।
अभियान के दौरान लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न सक्रिय बदमाशों को चिन्हांकित कर 7 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही फरार वारंटियों की जांच कर 2 स्थाई वारंट और 3 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।
पश्चिम जोन पुलिस के अनुसार अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर निगरानी और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।
