Wednesday, November 25खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 25, 2026

बांग्लादेश में हिंसक घटनाओं के बीच 27 और 28 नवंबर को फुल लॉकडाउन का ऐलान…

बांग्लादेश में हिंसक घटनाओं के बीच 27 और 28 नवंबर को फुल लॉकडाउन का ऐलान…

अंतरराष्ट्रीय
ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) के वापसी के ऐलान के साथ ही बांग्लादेश में हिंसा का दौर शुरू हो गया है. एक ओर आवामी लीग (Awami League) ने 27 और 28 नवंबर को पूरे बांग्लादेश में फुल लॉकडाउन (Full Lockdown) का ऐलान कर दिया तो वहीं दूसरी ओर जगह-जगह हिंसक घटनाएं सामने आ रही है. आवामी लीग ने ऐसे में शेख हसीना और पार्टी नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने से लेकर पार्टी पर लगे प्रतिबंध हटाने तक कई मांगें रखी हैं। मंगलवार को बांग्लादेश में आवामी लीग ने मशाल जुलूस निकाला. साथ ही, बुधवार से प्रदर्शन और तेज करने का ऐलान कर दिया है. आवामी लीग शेख हसीना की वापसी को लेकर आंदोलन कर रही है. शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश में 1971 के मुक्ति संग्राम की जीत की वर्षगांठ के अवसर पर बांग्लादेश लौटेंगी. ऐसे में, बांग्लादेश में तनाव बढ़ने की आशंका है। शे...
भूत-प्रेत, बुरी आत्माओं से छुटकारे की आस… कार्तिक पूर्णिमा की रात हाजीपुर के कोनहारा घाट पर दिखा अजब नजारा…

भूत-प्रेत, बुरी आत्माओं से छुटकारे की आस… कार्तिक पूर्णिमा की रात हाजीपुर के कोनहारा घाट पर दिखा अजब नजारा…

राज्य, राष्ट्रीय
हाजीपुर। रात के वक्त नदी के किनारे हजारों लोगों की भीड़... कोई हाथ जोड़कर पानी में उतर रहा है, कोई मंत्र पढ़ रहा है. कहीं पूजा हो रही है, कहीं घंटियां बज रही हैं. अब इसी भीड़ में आपकी नजर एक ऐसे सीन पर पड़ती है, जहां एक महिला अजीब तरीके से उछल-कूद कर रही है. पास में खड़ा एक शख्स उसके बाल खींच रहा है. कोई डंडा लेकर कुछ मंत्र पढ़ रहा है. दावा है कि उसके शरीर में कोई आत्मा आ गई है और उसे भगाया जा रहा है। ये बिहार (Bihar) के हाजीपुर (Hajipur) के कोनहारा घाट (Konhara Ghat) की तस्वीरें हैं। कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) की रात की तस्वीरें. यहां रात में एक तरफ लोग मोक्ष और पुण्य की कामना लेकर नदी में डुबकी लगाने पहुंचते हैं. वहीं यहां के लोगों का कहना है कि कुछ लोग भूत-प्रेत, बुरी आत्माओं और ऊपरी बाधा से छुटकारा पाने की उम्मीद लेकर आते हैं। स्थानीय लोग इन अनुष्ठानों को 'भूत-खेली' कहते ह...
धीरेंद्र शास्त्री पर दिए बयान पर बाबा रामदेव ने दी सफाई, बोले- मेरी डांट को उन्होंने शिष्य की स्वीकारा

धीरेंद्र शास्त्री पर दिए बयान पर बाबा रामदेव ने दी सफाई, बोले- मेरी डांट को उन्होंने शिष्य की स्वीकारा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
हरिद्वार। हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव (Yoga guru Baba Ramdev) ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) को लेकर चल रहे विवाद पर सफाई दी है. धीरेंद्र शास्त्री के भगवान राम और भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए बयानों पर रामदेव ने कड़ी आपत्ति जताई थी. अब मंगलवार को उन्होंने कहा कि इस पूरे विवाद को यहीं खत्म किया जाना चाहिए और इसे आगे तूल नहीं दिया जाना चाहिए। बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने विवाद के बीच सोमवार को अपने 'अनुज' और बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री से बात की थी. उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने दो बातें रखीं. पहली बात भगवान और देवी-देवताओं की तुलना को लेकर थी. रामदेव ने कहा, 'देवी-देवताओं और हमारी अवतारी सत्ताओं की तुलना में उनका अनादर या अपमान, इससे हम बहुत अधिक आहत थे. क्योंकि ये हमारी सनातन की परंपरा नहीं है। रामदेव ने कहा कि यह सनातन की परंपरा नहीं है...
चीनी कंपनी Huawei को बड़ा झटका…. US में ट्रेड सीक्रेट चुराने की साजिश के मामले में दोषी करार

चीनी कंपनी Huawei को बड़ा झटका…. US में ट्रेड सीक्रेट चुराने की साजिश के मामले में दोषी करार

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। चीन की दिग्गज टेक कंपनी (Chinese Tech Giant)- Huawei को अमेरिका (America) में बड़ा झटका लगा है. अमेरिकी अदालत की जूरी ने कंपनी को टेक्नोलॉजी से जुड़े सीक्रेट चुराने की साजिश और बैंकों के साथ धोखाधड़ी (Fraud) करने का दोषी पाया है. हालांकि, कंपनी को सबसे गंभीर आरोप यानी आपराधिक साजिश के मामले में राहत मिल गई है. जूरी ने इस आरोप में Huawei को बरी कर दिया है। न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन की फेडरल कोर्ट (Federal Court) में चले इस मामले में Huawei पर कुल 12 आरोप लगाए गए थे. इनमें से कंपनी को 10 आरोपों में दोषी ठहराया गया है. अब कंपनी को सितंबर 2027 में सजा सुनाई जा सकती है. इस दौरान उस पर अरबों डॉलर का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। अमेरिका ने लगाए थे टेक्नोलॉजी चुराने के आरोप अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर का आरोप था कि Huawei ने अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए दूसरी कंपनियों की टेक्नोलॉजी और...