हाईवे व एक्सप्रेस-वे पर ‘काल’ क्यों बन रहे डिवाइडर और अवरोधक?
By: HIGHWAYS
ARTICLE-DIVIDERS-DEATH
हाईवे व एक्सप्रेस-वे पर 'काल' क्यों बन रहे डिवाइडर और अवरोधक?
-ओ.पी. पाल
दुनियाभर में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली असामयिक मौतों के मामले में भारत आज भी शीर्ष पर बना हुआ है। इस भयावह वास्तविकता पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने यातायात नियमों में व्यापक संशोधन किए और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माने व दंड का दायरा भी कई गुना बढ़ाया। यही नहीं, पिछले करीब डेढ़ दशक में देशभर में नागरिकों को कम समय में सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की दिशा में सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण और दुर्घटना संभावित 'ब्लैक स्पॉट' चिन्हित कर उन्हें दुरुस्त करने का सिलसिला लगातार जारी है।
राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और ग्रामीण संपर्क मार्गों के साथ-साथ लंबी दूरियों के लिए देश में चार से छह लेन और कई स्थानों पर आठ लेन तक के आधुनिक ए...








