सुप्रभात चौकसे और डॉ. संध्या चौकसे प्रतिभा सम्मान से सम्मानित
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समारोह में एलएनसीटी समूह (एस.के. समूह) के डायरेक्टर सुप्रभात चौकसे और डॉ. संध्या चौकसे को उनके योगदान के लिए प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ शिक्षाविद, उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आयोजन का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा और नगर विकास के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने वाली प्रतिभाओं के कार्यों को रेखांकित करना था। सम्मान प्राप्त करने वाले सुप्रभात चौकसे एलएनसीटी समूह के निदेशक के रूप में शिक्षा और संस्थागत नेतृत्व के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
सम्मान के बाद सुप्रभात चौकसे ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ उस विरासत का भी सम्मान है, जिसे स्वर्गीय सुरेश कुमार चौकसे ने स्थापित किया था। उन्...









