Thursday, August 13खबर जो असर करे |
Shadow

Day: August 12, 2026

ट्विशा शर्मा केस: 17 अगस्त तक चार्जशीट पेश करने के आदेश, तब तक जेल में रहेंगे गिरिबाला सिंह और समर्थ

ट्विशा शर्मा केस: 17 अगस्त तक चार्जशीट पेश करने के आदेश, तब तक जेल में रहेंगे गिरिबाला सिंह और समर्थ

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) मौत मामले में अब 17 अगस्त की तारीख बेहद अहम हो गई है. मंगलवार को आरोपी गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) और समर्थ सिंह (Samarth Singh) की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए CBI कोर्ट में पेशी हुई. CBI ने दोनों की हिरासत अवधि 19 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने न्यायिक हिरासत सिर्फ 17 अगस्त तक बढ़ाई. अदालत ने CBI को भी इसी तारीख तक मामले में चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया है. ऐसे में अब जांच एजेंसी को 17 अगस्त तक अपनी जांच पूरी कर चार्जशीट अदालत में पेश करनी होगी। इस तारीख का महत्व इसलिए और बढ़ जाता है क्योंकि दोनों आरोपियों की 90 दिनों की वैधानिक अवधि भी इसी महीने खत्म होने वाली है. अगर तय समय तक चार्जशीट दाखिल नहीं होती है तो दोनों आरोपी वैधानिक जमानत के लिए अदालत का रुख कर सकते हैं. मंगलवार की सुनवाई के दौरान CBI ने गिरिबा...
MP: पन्ना में रातों-रात बदली 7 मजदूरों की किस्मत… 16.96 कैरेट का दुर्लभ ‘जेम क्वालिटी’ का हीरा मिला

MP: पन्ना में रातों-रात बदली 7 मजदूरों की किस्मत… 16.96 कैरेट का दुर्लभ ‘जेम क्वालिटी’ का हीरा मिला

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
पन्ना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले (Panna district) के सरकोहा गांव में सात गरीब मजदूरों की किस्मत रातो-रात बदल गई, जब उन्हें खेत की खदान से 16.96 कैरेट का अत्यंत दुर्लभ 'जेम क्वालिटी' का हीरा (Rare 'gem-quality' Diamond) मिला। बारिश के दौरान खदान की चाल का जायजा लेने पहुंचे पट्टा धारक अखिलेश पाल की नजर जब मिट्टी के बीच चमचमाते इस रत्न पर पड़ी, तो मजदूरों के सालों के संघर्ष का अंत हो गया। इस हीरे की अनुमानित कीमत 50 लाख से अधिक आंकी जा रही है। आर्थिक तंगी के चलते 30 से 45 वर्ष की उम्र तक अविवाहित रहे तीन साथियों संतोष कुशवाह, सरमन पाल और अरुण उर्फ मोनू का घर अब जल्द बसेगा. इन कुंवारे लोगों की शादी अभी तक आर्थिक तंगी के चलते नहीं हो पा रही थी. नियम के मुताबिक सरकारी नीलामी से मिलने वाली पूरी राशि सातों पार्टनर के बीच बराबर-बराबर बांटी जाएगी। हीरा पाने वालों को उम्मीद है ...