सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, जन-जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय : आयुक्त भोंडवे
भोपाल
आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास श्री संकेत भोंडवे ने कहा है कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के जीवन से जुड़ा हुआ विषय है। यदि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और आपात परिस्थितियों में सही जानकारी रखें, तो अनेक बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकते हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में जिम्मेदार नागरिक भावना विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरूवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा प्रशिक्षण सह कार्यशाला में सड़क सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता एवं जीवन रक्षा से जुड़े विषयों पर विशे...









