Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 18, 2026

फिरोजाबाद में मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक घायल

फिरोजाबाद में मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक घायल

अपराध
फिरोजाबाद, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना टूण्डला पुलिस टीम ने शनिवार को एक मुठभेड़ के दौरान लूट और चोरी की घटनाओं में संलिप्त दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दोनों अभियुक्त घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह अपने पुलिस दल के साथ गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि निहाल सिंह की पुलिया बाईपास के पास एक बिना नम्बर प्लेट वाला ऑटो खड़ा है, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं। ये लोग चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो संदिग्ध युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली ल...
‘धमाल 4’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, दर्शकों को करना होगा इंतजार

‘धमाल 4’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, दर्शकों को करना होगा इंतजार

मनोरंजन
[City], 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों की रिलीज की तैयारी थी। 'धुरंधर 2' और यश स्टारर 'टॉक्सिक' के साथ-साथ मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' भी ईद पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब दर्शकों को इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। 'धमाल 4' अब 12 जून 2026 को रिलीज होगी। मेकर्स ने एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर 'धमाल 4' अब ईद के बजाय 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जो अखबार के डिजाइन की तर्ज पर तैयार किया गया है। पोस्टर पर 'धमाल टाइम्स' की हेडलाइन के साथ लिखा है, "ब्रेकिंग न्यूज: 'धमाल 4' अब 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।" बता दें कि 'धमाल 4' में अजय देवगन, रितेश देश...
महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में महापौर चुनाव जनवरी के अंत तक संभव

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में महापौर चुनाव जनवरी के अंत तक संभव

राष्ट्रीय
मुंबई, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र के नगर विकास विभाग ने शनिवार को कहा कि राज्य के 29 नगर निगमों में जनवरी के अंत तक या फिर फरवरी महीने के पहले सप्ताह में महापौर चुने जाने की संभावना है। नगर विकास सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि, अभी तक इन नगर निगमों में महापौर पद के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इस प्रक्रिया के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किस नगर निगम में किस वर्ग का महापौर बनेगा। महापौर पद के आरक्षण के लिए प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम के माध्यम से होगी। नगर विकास सूत्रों ने बताया कि अगले सप्ताह राज्य की 29 नगर निगमों में महापौर पद के आरक्षण के लिए लॉटरी पद्धति से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस प्रक्रिया के समाप्त होने के दस दिनों के अंदर सभी राजनीतिक दलों को महापौर का चुनाव संपन्न करवाना अनिवार्य रहेगा। इसलिए संभावना ...
बस्तर के दो खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए

बस्तर के दो खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बस्तर अंचल के दो अधिकारियों का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 के लिए हुआ है। केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जगदलपुर में पदस्थ बीएस ध्रुव तथा एनआईसी कोंडागांव के संयुक्त निदेशक हेमन्त भगत का चयन ओपन कैटेगरी में हुआ है। राष्ट्रीयस्तर का बैडमिंटन प्रतियोगिता गोवा में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर से विभिन्न विभागों के चयनित अधिकारी एवं खिलाड़ी भाग लेंगे। ध्रुव एवं भगत के चयन से न केवल बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में खेल जगत के प्रति उत्साह बढ़ा है। जगदलपुर तथा कोंडागांव के बैडमिंटन संघ एवं स्थानीय खेल प्रेमियों, सहकर्मियों ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।...