Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 18, 2026

बठिंडा में सड़क दुर्घटना: पुलिसकर्मी सहित पांच की दर्दनाक मौत

बठिंडा में सड़क दुर्घटना: पुलिसकर्मी सहित पांच की दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय
बठिंडा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पंजाब के बठिंडा में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना सुबह घने कोहरे के कारण हुई। बठिंडा के पुलिस अधीक्षक शहर नरिंदर सिंह के अनुसार, जेब में मिले आधार कार्ड और अन्य आईडी कार्ड से मृतकों की पहचान गुजरात के बनासकांठा निवासी अर्जुन, सतीश, जनक, भारत और अमिता बान के रूप में हुई है। सभी गुजरात से घूमने के लिए शिमला गए थे और वापसी में बठिंडा में रुके थे। आज सुबह वे डबवाली की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस के अनुसार अमिता गुजरात पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थी। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।...
मीरजापुर में अंतरराज्यीय गांजा तस्करों की गिरफ्तारी

मीरजापुर में अंतरराज्यीय गांजा तस्करों की गिरफ्तारी

अपराध
मीरजापुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले की थाना कोतवाली देहात पुलिस ने शनिवार को अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने 20 लाख रुपये मूल्य का अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रितेश सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित विंध्यवासिनी सभागार में पत्रकारों को बताया कि क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें 27 बंडलों में छिपाकर रखा गया कुल 28.135 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। इसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जौनपुर निवासी भूपेन्द्र पटेल और प्रतापगढ़ जिले के निवासी रामचरन वर्मा के रूप में हुई है। पूछता...
इंदौर में राहुल गांधी का दौरा, दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

इंदौर में राहुल गांधी का दौरा, दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

राष्ट्रीय
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले का दौरा किया, जहां उन्होंने दूषित पानी के कारण बीमार हुए लोगों और जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरकार पर तीखे सवाल उठाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहले बॉम्बे हॉस्पिटल जाकर उपचाररत मरीजों और उनके परिवारजनों से बातचीत की और हालात की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिस शहर को स्मार्ट सिटी के तौर पर पेश किया जा रहा है, वहां लोगों को पीने का साफ पानी तक नसीब नहीं हो रहा। राहुल गांधी ने कहा कि यह तथाकथित अर्बन मॉडल पूरी तरह विफल है और सरकार अपनी मूल जिम्मेदारियों से बच रही है। उन्होंने बताया कि कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है और बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े हैं। उन्होंने मांग की कि जिन परिवारों को इलाज कराना पड़ा और जिनकी मौतें हुई हैं, उन्हें ...
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का महिलाओं पर विवादास्पद बयान

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का महिलाओं पर विवादास्पद बयान

राष्ट्रीय
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने महिलाओं पर विवादास्पद बयान दिया है, जिससे प्रदेश की राजनीति में आरोपों का दौर शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस के भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया का महिलाओं और बलात्कार को लेकर किया गया बयान सार्वजनिक हुआ है जिसमें उन्होंने कहा, “अगर कोई खूबसूरत लड़की दिख जाए तो किसी का भी दिमाग भटक सकता है”, और “इसी मानसिकता के चलते रेप जैसी घटनाएं होती हैं।” उन्होंने अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं की सुंदरता पर भी सवाल उठाए। इस बयान को महिला विरोधी और जातिवादी बताते हुए भाजपा ने कहा कि यह कांग्रेस की “सोच” को दर्शाता है। एक मीडिया इंटरव्यू में फूल सिंह बरैया ने बलात्कार की जघन्य घटना की व्याख्या करते हुए ‘रुद्रयामल तंत्र’ नामक पुस्तक का हवाला दिया। उन्होंने यह दावा ...
ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह एशियन बॉक्सिंग काउंसिल के सदस्य बने

ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह एशियन बॉक्सिंग काउंसिल के सदस्य बने

खेल
नई दिल्ली , 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय बॉक्सिंग के दिग्गज और ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह को एशियन बॉक्सिंग काउंसिल का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एक शीर्ष खिलाड़ी से वैश्विक खेल प्रशासक तक उनके सफर में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। भारतीय बॉक्सिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी विजेंदर सिंह के पास करीब दो दशक का अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। उन्होंने शौकिया और पेशेवर, दोनों स्तरों पर बॉक्सिंग में देश का नाम रोशन किया है। एशियन बॉक्सिंग काउंसिल में उनकी नियुक्ति खेल की गहरी समझ और एशिया में बॉक्सिंग के विकास के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विजेंदर सिंह ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “एशियन बॉक्सिंग काउंसिल का सदस्य बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। इसके लिए मैं बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और उसके नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर यह जिम्म...
औषधीय विलायती तुलसी पर फंगल संकट, बीएचयू के शोध को अमेरिका के जर्नल में जगह मिली

औषधीय विलायती तुलसी पर फंगल संकट, बीएचयू के शोध को अमेरिका के जर्नल में जगह मिली

विशेष समाचार
वाराणसी, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। औषधीय गुणों से भरपूर विलायती तुलसी (मेसोस्फेरम सुवेओलेंस) पर एक विनाशकारी फंगल बीमारी का खतरा सामने आया है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वनस्पति विज्ञान के वैज्ञानिकों के शोध में इस पौधे में एक घातक फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह भारत में विलायती तुलसी पर इस फंगस के संक्रमण का पहला दर्ज मामला माना जा रहा है। बीएचयू के वनस्पति विज्ञान विभाग स्थित उन्नत अध्ययन केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार, विलायती तुलसी की पत्तियों पर भूरे रंग के धब्बे और शॉट-होल जैसे लक्षण पाए गए। विस्तृत मॉर्फोलॉजिकल, पैथोलॉजिकल और मॉलिक्यूलर विश्लेषण के बाद इसके लिए ‘कोरीनेस्पोरा कैसिइकोला’ फंगस को जिम्मेदार ठहराया गया है। इस शोध दल में डॉ. राघवेंद्र सिंह, शोधार्थी अभिनव, अजय कुमार नायक और सौम्यदीप रजवार के साथ-साथ केरल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शंभू कुमार एवं गोरखपुर ...
मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शन‍िवार को राजधानी रायपुर के खम्हारडीह (ऐश्वर्या विंड मिल) स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के निवास पहुंचकर स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल की पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि, स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल समाजसेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक राजेश मूणत, विधायक सम्पत अग्रवाल, छगन मुंदड़ा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जिला साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जिला साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शन‍िवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जिला साहू संघ, खैरागढ़–छुईखदान–गंडई के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मा धाम, खम्हरिया में भक्त शिरोमणि माँ कर्मा एवं भक्त माता राजिम के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन एवं शपथ-ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री श्री साय को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में समाज की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, समरसता तथा सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी, विधायक मोतीलाल सा...
डिजिटल टोकन प्रणाली से किसान सशक्त और धान खरीद में पारदर्शिता

डिजिटल टोकन प्रणाली से किसान सशक्त और धान खरीद में पारदर्शिता

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन व्यवस्था में की गई डिजिटल एवं पारदर्शी सुधार पहल का सकारात्मक प्रभाव पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। सरगुजा जिले सहित राज्य के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में अपनाई गई ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, सुव्यवस्थित तौले प्रक्रिया और आधारभूत सुविधाओं ने किसानों को धान विक्रय के लिए सहज और भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराया है। कृषक कृष्ण कुमार राजवाड़े ने बताया कि उनके पास लगभग 260 क्विंटल धान है, जिसके लिए उन्होंने किसान तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर लिया। उन्होंने कहा कि ऐप आधारित सुविधा से समिति कार्यालय में भीड़ और बार-बार जाने की जरूरत समाप्त हो गई है, जिससे समय की बचत के साथ धान विक्रय प्रक्रिया पूरी तरह सरल हो गई है। राजवाड़े ने कहा कि उपार्जन तिथि पर नमना कला धान उपार्जन केन्द्र पहुंचने पर तुरंत गेट पास...
आदिवासी समाज का संगठन और शिक्षा पर जोर : अंगिरा ध्रुव

आदिवासी समाज का संगठन और शिक्षा पर जोर : अंगिरा ध्रुव

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। डोंगेश्वर घाट परिसर स्थित आदिवासी भवन में शनिवार को आदिवासी ध्रुव गोंड समाज, देवपुर परिक्षेत्र का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में देवपुर परिक्षेत्र के पाँच पाली एवं 34 गांवों से आए समाज प्रमुखों, पदाधिकारियों एवं समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने समाज को संगठित होकर शिक्षा और सामाजिक जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का समय शिक्षा, संगठन व जागरूकता का है। समाज की वास्तविक प्रगति के लिए बेटों के साथ बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। समाज संरक्षक जीवराखन मरई ने कहा कि आने वाला समय आदिवासी समाज के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। संवैधानिक अधिकारों और रोजगार से जुड़ी संभावनाओं में कमी आ रही है, ऐसे में समाज को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना ह...