Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 17, 2026

मौनी अमावस्या 18 जनवरी को: पितृ कृपा के लिए मौन, स्नान और दान का महत्व

मौनी अमावस्या 18 जनवरी को: पितृ कृपा के लिए मौन, स्नान और दान का महत्व

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। माघ मास की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या के रूप में सनातनी मानते आए हैं। इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान कर दान-पुण्य करते हैं तथा मौन व्रत का पालन कर आत्म-चिंतन और साधना में लीन रहते हैं। पंचांग के अनुसार इस वर्ष मौनी अमावस्या रविवार 18 जनवरी को मनाई जाएगी। इस संबंध में ज्योतिषाचार्य भरत चंद्र दुबे ने बताया कि मौनी अमावस्या पर मौन रहना सबसे बड़ा तप माना गया है। मौन से मन शांत होता है, विचारों में संयम आता है और आत्मा की शुद्धि होती है। शास्त्रों में कहा गया है कि मौन साधना से वाणी की शुद्धि होती है, पापों का नाश होता है और साधक को आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। यह व्रत मानसिक शांति, उत्तम स्वास्थ्य और ज्ञानवृद्धि का भी मार्ग प्रशस्त करता है। उन्हें बताया कि पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि 18 जनवरी को रात 1 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होकर 19 ...
प्रो रेसलिंग लीग में हरियाणा थंडर्स ने पंजाब रॉयल्स को 7–2 से हराया

प्रो रेसलिंग लीग में हरियाणा थंडर्स ने पंजाब रॉयल्स को 7–2 से हराया

खेल
नोएडा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। हरियाणा थंडर्स ने प्रो रेसलिंग लीग 2026 में अपने पहले मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब रॉयल्स को 7–2 से करारी शिकस्त दी। शुक्रवार देर रात खेले गए इस मुकाबले में हरियाणा ने शुरुआती बढ़त बनाकर अंत तक दबदबा बनाए रखा। मैच की प्लेयर ऑफ द मैच रहीं नेहा सांगवान ने 57 किग्रा महिला वर्ग में पंजाब की कप्तान रोक्साना ज़ासीना को 8–0 से मात देकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियन और एशियन चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता प्रिया मलिक को 76 किग्रा महिला वर्ग में जुझारू प्रदर्शन के लिए फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। प्रो रेसलिंग लीग 2026 का आयोजन 15 जनवरी से 1 फरवरी तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। हरियाणा ने मुकाबले की शुरुआत शानदार अंदाज में की। 86 किग्रा वर्ग में अशिरोव अशरफ ने रोमांचक मुकाबले में टारियल गैफ्रिंडाशविली को 6–5 से हराया। हा...
शिमला में नशे के खिलाफ अभियान, दो जगह से चिट्टा बरामद, सात गिरफ्तार

शिमला में नशे के खिलाफ अभियान, दो जगह से चिट्टा बरामद, सात गिरफ्तार

अपराध
शिमला, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शिमला जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार शाम दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में पुलिस को गश्त और नाकाबंदी के दौरान यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपी शिमला जिला के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं और उनसे बरामद चिट्टा की मात्रा कम होने के बावजूद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पहला मामला पुलिस थाना कुमारसैन क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार थाने के एएसआई किशोरी लाल टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान bटनाल नाला लिंक रोड, नारकंडा–ठाणेदार मार्ग पर दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। तलाशी के दौरान सचिन श्याम निवासी गांव बनोगा, तहसील ननखड़ी (उम्र 34 वर्ष) और आरुष मेहता निवासी गांव नून, तहसील कुमारसैन (उम्र 24 वर्ष) के कब्जे से कुल 2.30 ग्राम ...
महाकाल महोत्सव: संगीत और भक्ति का विशेष कार्यक्रम, विपिन अनेजा देंगे प्रस्तुति

महाकाल महोत्सव: संगीत और भक्ति का विशेष कार्यक्रम, विपिन अनेजा देंगे प्रस्तुति

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित पाँच दिवसीय महाकाल महोत्सव के चौथे दिन आज शनिवार को महाकाल लोक में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगीत और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजक संस्था वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7 बजे होगा। कार्यक्रम में मुख्य प्रस्तुति सुगम संगीत की रहेगी, जिसमें श्रेयश शुक्ला एवं बैंड (इंदौर) तथा विपिन अनेजा एवं बैंड (मुंबई) द्वारा मधुर और भावपूर्ण संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वीर भारत न्यास एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महाकाल महोत्सव में आज लोक-संस्कृति के रंगों से सजी इस संध्या में जनजातीय एवं लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें कोरकू जनजातीय गुदली नृत्य मंशाराम एवं साथी (हरदा), गण...
सोशल मीडिया पर मानहानि का मामला, महिला की शिकायत पर एफआईआर

सोशल मीडिया पर मानहानि का मामला, महिला की शिकायत पर एफआईआर

अपराध
शिमला, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर एक महिला और उसके परिवार की छवि खराब करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि फेसबुक पर डाले गए कुछ पोस्टों के कारण उसे और उसके परिजनों को मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा और समाज में उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। ये मामला शिमला से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां महिला ने सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 13 जनवरी को उन्होंने अपने पति के मोबाइल फोन में कुछ स्क्रीनशॉट देखे। ये स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बनाई गई एक आईडी से किए गए पोस्टों के थे। इनमें उनके और उनके परिवार के बारे में आपत्तिजनक, अश्लील और गाली-गलौज से भरी भाषा का प्रयोग किया गया था। शिकायत में कहा गया है कि इन फेसबुक पोस्टों में न केवल उनके ...
विराट कोहली और कुलदीप यादव ने महाकालेश्वर के भस्म आरती में लिया भाग

विराट कोहली और कुलदीप यादव ने महाकालेश्वर के भस्म आरती में लिया भाग

राष्ट्रीय
उज्जैन, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार प्रातः भारतीय क्रिकेट टीम के प्रसिद्ध खिलाड़ी विराट कोहली एवं कुलदीप यादव ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के प्रातःकालीन भस्म आरती में उपस्थित होकर दर्शन लाभ लिया। दर्शन के बाद महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अपर कलेक्टर व प्रशासक प्रथम कौशिक एवं सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा विराट कोहली एवं कुलदीप यादव का स्वागत एवं सम्मान किया गया। ब्रह्म मुहूर्त में विराट कोहली और कुलदीप यादव महाकालेश्वर मंदिर परिसर पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। भस्म आरती के समय दोनों खिलाड़ी पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना में लीन दिखाई दिए। उन्होंने भगवान महाकाल के समक्ष नतमस्तक होकर देश, टीम और अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भस्म आरती के दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी इन अंतरराष्ट्...
राहुल गांधी इंदौर में दूषित जल कांड से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे

राहुल गांधी इंदौर में दूषित जल कांड से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे

राष्ट्रीय
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज शनिवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक दिवसीय दौरा इंदौर में होगा। इस दौरान वे भागीरथपुरा इलाके में दूषित जलकांड से प्रभावित लोगों और मृतकों के स्वजनों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए प्रशासन को चार घरों की सूची सौंपी है। भागीरथपुरा की संकरी गलियों के कारण सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। काफिला संकीर्ण गलियों में नहीं जा सकेगा, इसलिए राहुल गांधी को गली के कोने से पैदल चलकर पीड़ित परिवारों तक पहुंचना होगा। उनके दौरे से पूर्व शुक्रवार रात को सुरक्षा एजेंसियों ने दौरे के रूट का निरीक्षण किया। एजेंसियों ने 5 माह के मृतक अव्यान साहू, गीता बाई और अशोक पंवार के घर के मार्ग का जायजा लिया है। इसके अलावा राहुल गांधी प्रभावित परिवारों से संस्कार गार्डन में भी मुलाकात करेंगे। कांग्रेस ने सभी मृतकों के प...
मध्य प्रदेश में ठंड और शीतलहर का कहर, मंदसौर में तापमान 2.5 डिग्री

मध्य प्रदेश में ठंड और शीतलहर का कहर, मंदसौर में तापमान 2.5 डिग्री

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में ठंड ने तीखा रूप ले लिया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में सर्दी और तेज हुई है। अगले दो से तीन दिन तक कड़ाके की ठंड बनी रहने की संभावना है। 19 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश में बादल और हल्की बारिश की स्थिति भी बन सकती है। शनिवार सुबह 15 से अधिक जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की चादर छाई रही, जबकि शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, कटनी और मैहर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार की रात कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ठंडा जिला मंदसौर रहा। यहां तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। मंदसौर के बाद कटनी के करौंदी...
केंद्रीय मंत्री गडकरी मध्य प्रदेश को 4,400 करोड़ की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का देंगे तोहफा

केंद्रीय मंत्री गडकरी मध्य प्रदेश को 4,400 करोड़ की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का देंगे तोहफा

राष्ट्रीय
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज शनिवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां प्रदेशवासियों को 4,400 करोड़ रुपये से अधिक लागत की आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात देंगे। केंद्रीय मंत्री गडकरी आज शनिवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर विदिशा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उनके साथ इन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री गडकरी आज दोपहर 12 बजे विमान से भोपाल एयरपोर्ट आएंगे और यहां दोपहर 12.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे विदिशा के खेल स्टेडियम हेलीपैड पर आगमन के पश्चात रोड शो कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वे पुरानी कृषि उपज मंडी विदिशा में आयोजित सड़क पर...
फेरारी के साथ 2026 सीजन में लुईस हैमिल्टन को मिलेगा नया रेस इंजीनियर

फेरारी के साथ 2026 सीजन में लुईस हैमिल्टन को मिलेगा नया रेस इंजीनियर

खेल
लंदन, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सात बार के फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन को 2026 सीजन में फेरारी के साथ एक नए रेस इंजीनियर के साथ काम करना होगा। फेरारी ने शुक्रवार को घोषणा की कि रिकार्डो अदामी को उनकी मौजूदा भूमिका से हटाकर एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। फेरारी के बयान के अनुसार, रिकार्डो अदामी अब टीम के ड्राइवर अकादमी और पिछले कार परीक्षण कार्यक्रम (टेस्टिंग ऑफ प्रिवियस कार्स प्रोग्राम) का प्रबंधन करेंगे। टीम ने स्पष्ट किया कि हैमिल्टन के नए रेस इंजीनियर की घोषणा समय आने पर की जाएगी। पिछले सीजन में फेरारी के साथ अपने पहले वर्ष में हैमिल्टन और अदामी के बीच रेडियो पर हुई तीखी बातचीत को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं। हालांकि, हैमिल्टन ने इन अटकलों को खारिज करते हुए इसे “महज शोर” बताया था। हैमिल्टन ने मई 2025 में कहा था, “क्या हमारे बीच मतभेद होते हैं? हां, जैसे हर रिश्ते मे...