Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

राहुल गांधी इंदौर में दूषित जल कांड से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे

भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज शनिवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक दिवसीय दौरा इंदौर में होगा। इस दौरान वे भागीरथपुरा इलाके में दूषित जलकांड से प्रभावित लोगों और मृतकों के स्वजनों से मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए प्रशासन को चार घरों की सूची सौंपी है। भागीरथपुरा की संकरी गलियों के कारण सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। काफिला संकीर्ण गलियों में नहीं जा सकेगा, इसलिए राहुल गांधी को गली के कोने से पैदल चलकर पीड़ित परिवारों तक पहुंचना होगा।

उनके दौरे से पूर्व शुक्रवार रात को सुरक्षा एजेंसियों ने दौरे के रूट का निरीक्षण किया। एजेंसियों ने 5 माह के मृतक अव्यान साहू, गीता बाई और अशोक पंवार के घर के मार्ग का जायजा लिया है। इसके अलावा राहुल गांधी प्रभावित परिवारों से संस्कार गार्डन में भी मुलाकात करेंगे। कांग्रेस ने सभी मृतकों के परिवार को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा भी की है। मुलाकात की समय सीमा दोपहर 12.45 से 1.45 तक रहेगी। इसके बाद राहुल मीडिया से भी बातचीत करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई बड़े नेता उनके साथ रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *