Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 15, 2026

पूरे तमिलनाडु में बिखरी पोंगल की खुशियां, हर्षोल्लास के साथ मना रहे त्योहार

पूरे तमिलनाडु में बिखरी पोंगल की खुशियां, हर्षोल्लास के साथ मना रहे त्योहार

राष्ट्रीय
चेन्नई, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलों का प्रमुख पर्व पोंगल पूरे तमिलनाडु में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी घरों में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। पोंगल के लिए 14 जनवरी से 18 जनवरी तक स्कूल और कॉलेजों में 5 दिनों की छुट्टी घोषित की गई है। इस त्योहार के लिए राज्य के विभिन्न बड़े शहरों से हजारों की संख्या में कामगार अपने गांव-घर और परिजनों तक पहुंचे हैं। सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश ‘थाई मास का जन्म’ कहलाता है। इसी पर्व को अन्य राज्यों में ‘मकर संक्रांति’ के रूप में सूर्य देव को धन्यवाद देने के त्योहार के तौर पर मनाया जाता है। इसी क्रम में आज पोंगल पर्व मनाया जा रहा है। पोंगल पर्व 2026 किसानों के पर्व और तमिलों के महान त्योहार के रूप में प्रसिद्ध पोंगल हर वर्ष तमिल माह ‘थाई’ की पहली तारीख को मनाया जाता है। अंग्रेज़ी कैलेंडर के अनुस...
महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव के कारण आज स्टॉक मार्केट में छुट्टी, नहीं होगा कामकाज

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव के कारण आज स्टॉक मार्केट में छुट्टी, नहीं होगा कामकाज

आर्थिक
नई दिल्ली, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू शेयर बाजार में आज छुट्टी होने की वजह से कोई कामकाज नहीं होगा। शेयर बाजार की ये छुट्टी **महाराष्ट्र** में नगर निगम चुनाव के कारण हुई है। इस मौके पर **बीएसई** और **एनएसई** दोनों एक्सचेंज में ट्रेडिंग हॉलिडे रहने वाला है। स्टॉक एक्सचेंज की हॉलिडे लिस्ट में भी आज के दिन को छुट्टी के रूप में जोड़ दिया गया है। शेयर बाजार में पारंपरिक तौर पर साप्ताहिक अवकाश के रूप में **शनिवार** और **रविवार** को छुट्टी होती है। इसके अलावा सार्वजनिक अवकाशों और कुछ अन्य खास मौकों पर भी शेयर बाजार में छुट्टी रहती है। इन छुट्टियों की घोषणा स्टॉक एक्सचेंज की ओर से पहले से ही कर दी जाती है। इस साल भी स्टॉक एक्सचेंज में सर्कुलर जारी करके छुट्टियों का पहले ही ऐलान कर दिया था। इस सर्कुलर के अनुसार **15 जनवरी** को स्टॉक एक्सचेंज में सामान्य दिनों की तरह कारोबार होने वाला था। इस ...
मध्‍य प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, कई जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे, वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बारिश की संभावना

मध्‍य प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, कई जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे, वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं की वजह से ठंड का असर बढ़ गया है। राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। नवंबर-दिसंबर के बाद जनवरी में भी ठंड के पुराने रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में सर्द हवाओं की वजह से रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। शहडोल और कटनी में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जबकि ग्वालियर और भोपाल में भी रातें कड़ाके की ठंड से प्रभावित हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 16 जनवरी से हिमालयी क्षेत्र में एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 3 से 4 दिन बाद मध्य प्रदेश में मावठा यानी बारिश होने की संभावना है। फिलहाल पश्चिमी हिस्से के पास से एक ट्रफ गुजर रही है, लेकिन उसका सीधा असर प्रदेश पर नहीं पड़ रहा है। वेस्टर्न डिस्टरब...
मकर संक्रांति: सुबह 10 बजे तक संगम में 36 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

मकर संक्रांति: सुबह 10 बजे तक संगम में 36 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

ब्रेकिंग न्यूज़
प्रयागराज, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज **माघ मेला** के द्वितीय स्नान पर्व **मकर संक्रांति** को सुबह **दस बजे** तक **36 लाख** श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।
धान खरीद एवं भंडारण व्यवस्था में सूखत एवं चूहा आदि कीटों के द्वारा धान के नुकसान के आरोप तथ्यों से परे -साय सरकार

धान खरीद एवं भंडारण व्यवस्था में सूखत एवं चूहा आदि कीटों के द्वारा धान के नुकसान के आरोप तथ्यों से परे -साय सरकार

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में धान खरीद एवं भंडारण व्यवस्था में सूखत एवं चूहा आदि कीटों के द्वारा धान के नुकसान को लेकर **साय सरकार** ने कहा है कि कुछ स्थानों पर जो भ्रम फैलाया जा रहा है, वह तथ्यों से परे है। वस्तुस्थिति यह है कि धान भंडारण के दौरान नमी में कमी के कारण वजन में आंशिक गिरावट (**सूखत**) एक स्वाभाविक और तकनीकी प्रक्रिया है, जो वर्षों से चली आ रही है और देश के सभी धान उत्पादक राज्यों में देखी जाती है। वहीं **छत्तीसगढ़ विधानसभा** नेता प्रतिपक्ष **डॉ. चरणदास महंत** ने प्रदेश में धान खरीद की बदहाली और किसानों द्वारा आत्महत्या के प्रयास की बढ़ती घटनाओं पर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इसके साथ ही धान खरीद का समय बढ़ाने की मांग है। **डॉ. महंत** ने कहा कि **टोकन तुंहर हाथ** ऐप और **बायोमेट्रिक** सर्वर फेल हो चुके हैं। ऑनलाइन खरीद बंद होने के कारण हजारों किसान अब तक अ...
उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने देशवासियाें काे दी मकर संक्रांति व पोंगल की शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने देशवासियाें काे दी मकर संक्रांति व पोंगल की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति, पोंगल, सुग्गी हब्बा, माघी, भोगली बिहू, खिचड़ी, पौष पर्व, उत्तरायण और मकरविलक्कू के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। गुरुवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर पोस्ट किया, “थाई पोंगल के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह फसल का त्योहार हमें प्रकृति, हमारे किसानों और कड़ी मेहनत की भावना के प्रति हमारी गहरी कृतज्ञता की याद दिलाता है, जो हमारे देश को बनाए रखती है। पोंगल हर घर में समृद्धि, सद्भाव और नई उम्मीद लाए। मैं सभी के लिए खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पोंगल और संक्रांति के मौके पर सभी को बधाई! यह देखकर खुशी होती है कि पोंगल कैसे लोगों को एक साथ लाता है और हमारे समाज में गर्मजोशी...
जयपुर में पहली बार हुई सेना दिवस परेड, हजारों लोगों ने नजदीक से देखे अत्याधुनिक हथियार

जयपुर में पहली बार हुई सेना दिवस परेड, हजारों लोगों ने नजदीक से देखे अत्याधुनिक हथियार

राष्ट्रीय
जयपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय सेना की 78वीं सेना दिवस परेड बुधवार को पहली बार आर्मी एरिया से बाहर जयपुर में जगतपुरा के महल रोड पर आयोजित की गई। परेड को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर हजारों लोग उमड़े। परेड के दौरान सेना की आधुनिक सैन्य शक्ति और परंपरागत शौर्य का प्रदर्शन किया गया। आम लोगों ने ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर और अन्य अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों को नजदीक से देखा। आकाश में अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों ने फ्लाई-पास्ट कर युद्धक क्षमताओं का प्रदर्शन किया और हेलीकॉप्टरों से पुष्पवर्षा की गई। परेड की शुरुआत ऑपरेशन 'सिंदूर' में शहीद जवानों को मरणोपरांत सेना मेडल (वीरता) प्रदान करने के साथ हुई। इसी दौरान 1 पैरा स्पेशल फोर्स के शहीद लांस नायक प्रदीप कुमार की मां मंच पर सम्मान ग्रहण करते समय अचानक बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद सैन्य अधिकारियों ने उन्हें संभाला और त...
मेदिनीपुर में ऐतिहासिक ‘तुलसी चारा’ उत्सव की धूम

मेदिनीपुर में ऐतिहासिक ‘तुलसी चारा’ उत्सव की धूम

विशेष समाचार
मेदिनीपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुवार तड़के को पश्चिम और पूर्व मेदिनीपुर के सबंग–पोटाशपुर इलाके में ऐतिहासिक तुलसीचारा मेले का आगाज हो गया। इस ऐतिहासिक मेले को लेकर स्थानीय लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह की पहली रोशनी के साथ ही तुलसी मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं, व्यापारियों और दर्शकों की भीड़ उमड़ने लगी। करीब 530 वर्षों से भी अधिक पुरानी परंपरा को अपने भीतर समेटे यह लोकमेला आज से शुरू होकर लगातार 10 दिनों तक चलेगा। पोटाशपुर ब्लॉक के गोकुलपुर गांव में नदी किनारे स्थित प्राचीन तुलसी मंदिर को केंद्र बनाकर हर वर्ष पौष संक्रांति के दिन इस मेले का शुभारंभ होता है। मंदिर के नाम पर ही इस मेले को तुलसीचारा मेला कहा जाता है। लगभग 12 बीघा जमीन में फैला यह मेला अविभाजित मेदिनीपुर जिले की सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक प...
कॉनर गैलाघर टोटेनहम हॉटस्पर में शामिल, एटलेटिको मैड्रिड से किया ट्रांसफर

कॉनर गैलाघर टोटेनहम हॉटस्पर में शामिल, एटलेटिको मैड्रिड से किया ट्रांसफर

खेल
लंदन, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इंग्लैंड के मिडफील्डर कॉनर गैलाघर ने आधिकारिक तौर पर प्रीमियर लीग क्लब टोटेनहम हॉटस्पर का दामन थाम लिया है। टोटेनहम ने ला लीगा क्लब एटलेटिको मैड्रिड से 25 वर्षीय गैलाघर के साइनिंग की घोषणा की। वह थॉमस फ्रैंक की टीम से लंबी अवधि के करार पर जुड़े हैं, हालांकि यह अंतरराष्ट्रीय मंजूरी के अधीन है। क्लब की वेबसाइट पर जारी बयान में गैलाघर ने कहा, “मैं टोटेनहम का खिलाड़ी बनना चाहता था और सौभाग्य से क्लब की भी यही भावना थी। सब कुछ बहुत जल्दी और आसानी से हो गया। अब मैं मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं जानता हूं कि यहां के प्रशंसक कितने शानदार हैं। इस क्लब का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है और मैं सभी के साथ मिलकर खास लम्हे और यादें बनाना चाहता हूं।” कॉनर गैलाघर ने अपने करियर की शुरुआत चेल्सी की अकादमी से की थी और बाद में व...
एएफकॉन 2025: सालाह पर मारी पड़े माने, सेनेगल ने मिस्र को हराकर फाइनल में जगह बनाई

एएफकॉन 2025: सालाह पर मारी पड़े माने, सेनेगल ने मिस्र को हराकर फाइनल में जगह बनाई

खेल
टैंजियर्स, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सादियो माने के 78वें मिनट में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत सेनेगल ने बुधवार को अफ्रीका कप ऑफ नेशंस (एएफकॉन) 2025 के सेमीफाइनल में मिस्र को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ ही माने ने अपने पूर्व लिवरपूल साथी और मिस्र के कप्तान मोहम्मद सालाह पर अहम मुकाबले में बढ़त हासिल की। मैच के बाद 33 वर्षीय माने ने खुलासा किया कि यह उनका आखिरी अफ्रीका कप ऑफ नेशंस टूर्नामेंट है। उन्होंने कहा, “मैं बेहद खुश हूं कि मुझे अपने आखिरी एएफकॉन में खेलने का मौका मिला। मेरी कोशिश होगी कि फाइनल जीतकर ट्रॉफी डकार लेकर जाएं।” पूर्व चैंपियन सेनेगल ने सतर्क रुख अपनाने वाली मिस्र टीम के खिलाफ मैच में गेंद पर ज्यादा नियंत्रण बनाए रखा। अब सेनेगल रविवार को होने वाले फाइनल में मेज़बान मोरक्को से भिड़ेगा। इस नतीजे के साथ ही सेनेगल ने मिस्र के खिलाफ अपनी बढ़त बरकरा...