नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, सांसद और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास (मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड स्थित आवास संख्या 21) पर बुधवार सुबह 8:05
जम्मू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सुरक्षाबलों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के दूरदराज के गांवों में आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
एक आतंकवादी की मौजूदगी की सूचना के आधार पर मंगलवार को जब सुरक्षाबलों ने बिलावर तहसील के नाजोट वन क्षेत्र में अभियान शुरू किया तो कई गोलियों की आवाजें सुनी गईं। आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ।
अधिकारियों के मुताबिक ताजा जानकारी से पता चलता है कि आतंकी दुर्गम इलाके और अंधेरे का फायदा उठाकर घेराबंदी से भागने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि जंगल में अंदर जाने से पहले आतंकियों ने करीब आधी रात को आसपास के इलाके में एक चरवाहे से खाना लिया।
उन्होंने बताया कि अलग-अलग दिशाओं में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है और आतंकवादी और उसके सहयोगियों का पता लगाने के लिए नाजोट के आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों की घ...
कूचबिहार, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के निशिगंज में बुधवार को पेड़ काटने के मामूली विवाद के चलते एक दंपति की उनके ही चचेरे भाई के हाथों निर्मम हत्या का आरोप लगा है। मृतकों की पहचान दिलीप बर्मन और उनकी पत्नी संपा बर्मन के रूप में हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से निशिगंज-2 ग्राम पंचायत के डाकुआटारी इलाके के लोग स्तब्ध हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घर की सीमा पर स्थित एक बेर के पेड़ को काटने को लेकर दिलीप बर्मन और उनके चचेरे भाई के बीच कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपित ने अचानक धारदार हथियार से दिलीप पर हमला कर दिया। पति को बचाने के लिए जब उनकी पत्नी संपा बर्मन बीच-बचाव करने आई, तो आरोपित ने उन पर भी ताबड़तोड़ वार किए। दोनों पति-पत्नी मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोग जब तक मौके पर पहुंचते, आरोप फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही घोकसाडांगा थाना और निशिगंज च...
मदुरै, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलनाडु के मदुरै में पोंगल पर्व के अवसर पर गुरुवार से विश्व प्रसिद्ध अवनियापुरम, पालमेडु और अलंगानल्लूर जल्लीकट्टू प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं।
ताई महीने (तमिल सौर कैलेंडर का एक महीना) के पहले दिन पोंगल पर्व पर 15 जनवरी को अवनियापुरम में, 16 जनवरी को पालमेडु में और 17 जनवरी को अलंगानल्लूर में पारंपरिक जल्लीकट्टू प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। पालमेडु में 16 जनवरी को होने वाली जल्लीकट्टू प्रतियोगिता में तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन शामिल होंगे, जबकि 17 जनवरी को अलंगानल्लूर में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की उपस्थिति रहेगी।
पोंगल पर्व के तहत मदुरै में आयोजित होने वाली पहली जल्लीकट्टू प्रतियोगिता अवनियापुरम जल्लीकट्टू के लिए अं...
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को श्रीमहाकाल महालोक उज्जैन में पाँच दिवसीय 'श्रीमहाकाल महोत्सव' का शुभारंभ करेंगे। आगामी 18 जनवरी तक चलने वाला यह महोत्सव श्रीमहाकाल महालोक और त्रिवेणी संग्रहालय के प्रांगण में कला, संगीत और वैचारिक विमर्श का अनूठा संगम होगा। वीर भारत न्यास और श्रीमहाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन एक बार फिर भारतीय संस्कृति, कला और अटूट श्रद्धा के महोत्सव की साक्षी बनने जा रही है।
5 दिनों तक बहेगी संगीत सरिता
जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने बताया कि महोत्सव की मुख्य सभाओं में देश के ख्यातिलब्ध कलाकार भगवान शिव की आराधना अपनी स्वर-लहरियों से करेंगे। 14 जनवरी: महोत्सव के पहले दिन सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक शंकर महादेवन अपने पुत्रों सिद्धार्...
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आर्मर सिक्योरिटी इंडिया का 26.51 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। इस आईपीओ में 19 जनवरी तक बोली लगाई जा सकती है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 20 जनवरी को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा, जबकि 21 जनवरी को अलॉटेड शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 22 जनवरी को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।
इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 55 रुपये से लेकर 57 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। आर्मर सिक्योरिटी इंडिया के इस आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स को दो लॉट यानी 4,000 शेयरों के लिए बोली लगाना होगा, जिसके लिए उन्हें 2,28,000 रुपये का निवेश करना होगा। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 46.50 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं।
इस आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यू...
मृत्युंजय दीक्षित
मकर संक्रांति के मौके पर जब सूर्यदेव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब यह पर्व मनाया जाता है। यह पर्व सृष्टि में ऊर्जा का नवसंचार करने का पर्व माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन जप, तप, दान, स्नान, श्रद्धा, तर्पण आदि विधियों का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन दिया गया दान सौ गुना बढ़कर मिलता है। इस दिन उड़द, चावल, तिल, गौ, स्वर्ण, ऊनी वस्त्र, कम्बल आदि का दान किया जाता है, और गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है।
इस पर्व से संबंधित पौराणिक कथाएं भी हैं, जैसे भगवान भास्कर का अपने पुत्र शनिदेव से मिलने जाना और महाभारत के समय भीष्म पितामह का इसी दिन देह त्याग करना। इस दिन गंगाजी ने भगीरथ के साथ कपिल मुनि के आश्रम से सागर में जाकर मिलने का कार्य किया था। इसके अलावा, भगवान विष्णु ने इस दिन असुरों का अंत कर युद्ध समाप्ति की घोषणा की थी, इसलिए इसे सकारात्मक...
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में तीन देशों के राजदूतों की तरफ से दिए गए उनके परिचय पत्र स्वीकार किए।
राष्ट्रपति भवन के अनुसार, परिचय पत्र सौंपने वालों में त्रिनिदाद और टोबैगो के उच्चायुक्त चंद्रदाथ सिंह, ऑस्ट्रिया के राजदूत डॉ. रॉबर्ट ज़िशग और अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर शामिल थे।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी राजदूतों का स्वागत किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।...
काठमांडू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राजतंत्र के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अनधिकृत रूप से 50 लाख लोगों को एक साथ संदेश भेजने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
एसपी काजी कुमार आचार्य के अनुसार काठमांडू अपराध अनुसंधान कार्यालय की टीम ने मंगलवार रात चितवन निवासी निदेश सेढाईं को हातीसार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 34 वर्षीय सेढाईं, जो कि वाहन व्यवसाय से जुड़े हैं, ने नेपाल टेलिकम के गेटवे का उपयोग कर ‘एटी अलर्ट’ प्रणाली के माध्यम से 50 लाख एसएमएस भेजे थे। एसपी आचार्य के अनुसार सेढाईं ने स्वयं 50 लाख लोगों को संदेश भेजने की बात स्वीकार की है। एसपी आचार्य ने बताया कि उकसाने के आरोप में उनके खिलाफ सार्वजनिक हित के विरुद्ध अपराध के तहत जांच की जाएगी।
नेपाल टेलिकम ने भी आज एक बयान में कहा कि वह केवल व्यापार-व्यवसाय प्रवर्द्धन के उद्देश्य से ही एसएमएस प्रसारण...
बाराबंकी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जनपद बाराबंकी के थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा सुबह तड़के मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपये के इनामिया अपराधी को गिरफ्तार किया गया। एडिशनल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार की भोर पहर जैदपुर पुलिस टीम द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग की जा रही थी कि भनौली नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध आपराधिक व्यक्ति के होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा गाड़ाबन्दी की कार्यवाही की गई। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लग गईं जिससे वह घायल हो कर गिर गया। जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए अपर...