Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में आग लगी

नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, सांसद और पूर्व केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास (मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड स्थित आवास संख्या 21) पर बुधवार सुबह 8:05 दमकल विभाग ने इसकी पुष्टि की।

दमकल विभाग के अनुसार, शुरुआती कॉल में आग लगने की जगह कोठी नंबर-2 बताई गई। त्वरित जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि आग रविशंकर प्रसाद के आवास पर लगी है। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां भेजी गईं। साथ ही दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी तुरंत सतर्क हो गया।

दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, आग घर के एक कमरे में रखे बिस्तर में लगी। इससे कमरे में भारी धुएं भर गया। दमकलकर्मियों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 8:30शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *